{"_id":"608835478ebc3e590f3cfdae","slug":"died-raibaraily-news-lko5759234192","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में छह मौतें, गांवों में दहशत का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में छह मौतें, गांवों में दहशत का माहौल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में लगातार मौतों से गांवों में दहशत का माहौल है। 36 घंटे के अंदर वायरल, सांस लेने में परेशानी और जुकाम जैसी बीमारियों से ग्रसित होकर मऊ, राजापुर जमोलिया, पूरेहनुमंत सिंह मजरे ताजुद्दीनपुर में तीन महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई।
स्वास्थ्य विभाग लोगों को झोलाछाप से इलाज न कराने और मरीजों को सीधे सरकारी अस्पताल में आने की सलाह दे रहा है। लेकिन कोरोना पॉजिटिव घोषित न कर दिया जाए, इस डर से बीमारी को लोग छुपाकर गांव में ही ज्यादातर लोग इलाज करा रहे हैं।
राजापुर मजरे जमोलिया गांव के रामदयाल, इसी गांव के वासुदेव की 55 वर्षीय मां, किशुन यादव तेज बुखार जुकाम और सांस लेने में दिक्कत के चलते मौत हो गई।
इसके अलावा मऊ बाजार निवासी रामनरेश की पत्नी सरजू देई, पूरे हनुमंत सिंह मजरे ताजुद्दीनपुर निवासी शिव नायक सिंह की भी मौत हो गई। इसी गांव के रहने दल बहादुर सिंह के भाई रामबहादुर सिंह की मौत हो गई। लगातार हो रही मौतों से लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
अधीक्षक डॉ. राधाकृष्णन ने बताया कि आकस्मिक सेवाओं के लिए सीएचसी 24 घंटे खुला रहता है। कहा कि कोई समस्या होने पर सीएचसी में आकर इलाज कराए। लोगों को इसके लिए बराबर प्रेरित किया जा रहा है।