{"_id":"5a4bc22f4f1c1b0e788b63a4","slug":"devotees-took-a-holy-dip","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौष माह की पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौष माह की पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
गंगाघाट पर डुबकी लगाने उमड़ी श्रद्घालुओं की भीड़।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौष माह की पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने अलग-अलग गंगा तटों पर डुबकी लगाई। सबसे ज्यादा भीड़ डलमऊ के घाटों पर रही। इसके अलावा ऊंचाहार के गोकना, सरेनी के रालपुर गंगा तट पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहा।
विज्ञापन
डलमऊ में कुछ स्थानों पर अलाव जलवाए गए, जबकि अन्य गंगा तटों पर श्रद्धालुओं को सर्दी में ठिठुरना पड़ा। अलाव की व्यवस्था न होने से लोगों ने होटलों पर जल रहीं भट्ठियों का सहारा लिया।
विज्ञापन
डलमऊ के किला घाट, सड़क घाट, रानी शिवाला घाट, पक्का घाट, संकट मोचन घाट, पथवारी घाट, शुकुल घाट, महावीरन घाट, श्मशान घाट पर सुबह से ही स्नान के लिए भक्तों की भीड़ जमा हो गई थी।
विज्ञापन
स्नान के बाद तटों पर स्थित मंदिरों में पूजा अर्चना की। कड़कड़ाती ठंड में अलाव नहीं जलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश दत्त ने बताया कि कई जगह अलाव जलवाए गए हैं।
साथ ही कई जगह रैन बसेरे भी बनवाए गए, ताकि दूर से आने वाले स्नानार्थी यही पर विश्राम कर सके। इसी तरह ऊंचाहार के गोकना और सरेनी के रालपुर गंगा तट पर स्नानार्थियों ने स्नान किया। सर्दी होने के कारण यहां पर लोगों की भीड़ कम थी। साथ ही आए श्रद्धालुओं के लिए कोई उचित प्रबंध नहीं किया गया।
क्रॉसिंग बंद होने से लगा जाम
डलमऊ। मुराईबाग स्थित रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। दोनों तरफ से वाहनों की लाइन लगी रही। इससे श्रद्धालुओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे तक व्यवस्था रही।