{"_id":"5ca8eb28bdec22146c224ad6","slug":"devotees-to-the-worship-of-mother-durga-on-navratri","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र पर मां दुर्गा की आराधना को उमड़े भक्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र पर मां दुर्गा की आराधना को उमड़े भक्त
Sat, 06 Apr 2019 11:38 PM IST
rajni rajni
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: rajni rajni
Updated Sat, 06 Apr 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैत्र नवरात्र पर शनिवार से मां दुर्गा की आराधना को मंदिरों में भक्त उमड़े। शहर से लेकर देहात क्षेत्रों के मंदिरों में पूजापाठ के लिए भक्तों का ताता लगा रहा। घरों में भी महिलाओं ने वेदी बनाकर कलश की स्थापना की और विधि-विधान से पूजन किया। पहले दिन मां दुर्गे के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन
शहर के मंसा देवी मंदिर, मढ़ी देवी मंदिर, चंपा देवी मंदिर, मां दुर्गा मंदिर, संकटा देवी मंदिर में भोर से ही पूजा के लिए भक्तों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। सुबह होते-होते देवी मंदिरों में पूजा करने के लिए भक्तों की लाइनें लग गई।
विज्ञापन
बुजुर्ग, महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुए। हर कोई देवी मां की भक्ति में रंगता हुआ नजर आया। नवरात्र पर विधिवत भक्तों ने पूजा अर्चना की। गुड़हल, गुलाब और गेंदा के फूल चढ़ाए। कई भक्तों ने माला और चुनरी भी देवी मां को पहनाई गई। कई मंदिरों में देवी माता का अलग-अलग चीजों से शृंगार किया गया। पूजा पाठ के बाद भक्तों ने प्रसाद भी बांटा।
विज्ञापन
शहर के अलावा अहोरवा भवानी मंदिर, शंकरपुर मां दुर्गा मंदिर, मनकामेश्वर धाम रालपुर, कालिका देवी भवानी मंदिर लालगंज समेत अन्य देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। सभी ने विधि-विधान के साथ देवी माता की पूजा की और माता के जयकारे लगाए। इस दौरान मंदिरों के बाहर सुरक्षा के इंतजाम भी रहे।