{"_id":"629660298841e97cb438236b","slug":"devlopment-raibaraily-news-lko633151926","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने दिए 767 आंगनबाड़ी केंद्रों के कायाकल्प के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने दिए 767 आंगनबाड़ी केंद्रों के कायाकल्प के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिले के 767 आंगनबाड़ी केंद्रों का कायाकल्प होगा। डीएम माला श्रीवास्तव ने डीपीआरओ को 15 दिनों के भीतर केंद्रों के कायाकल्प के आदेश दिए हैं।
बचत भवन में जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम ने अधिकारियों को गोद लिए गांवों व आंगनबाड़ी केंद्रों का माह भ्रमण करके सुविधाओं की व्यवस्था कराने के आदेश दिए।
जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जिला स्तरीय 38 अधिकारियों ने 114 आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लिया है। छह माह में स्वास्थ्य एवं पोषण ईसीसीई और आधारभूत सुविधा के मानकों पर आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कायाकल्प के लिए 302 विभागीय भवन, 374 प्राथमिक विद्यालय के अतिरिक्त कक्ष व 91 पंचायत भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में कायाकल्प की आवश्यकता है।
विज्ञापन
डीएम ने डीपीआरओ को कायाकल्प के लिए चिह्नित आंगनबाड़ी केंद्रों पर 15 दिन में काम पूर्ण कराने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण वाटिका बनवाने के आदेश दिए। पोषण वाटिका में सहजन, कढ़ी पत्ता, पालक, चुकंदर, सोयाबीन, नीबू, अमरूद, केला, अनार आदि पौधे लगवाए जाएंगे।