फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Development work will be investigated in Ratason and Chaupura

Raebareli News: रतासों और चौपुरा में विकास कार्यों की होगी जांच

Thu, 19 Jun 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 19 Jun 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Development work will be investigated in Ratason and Chaupura
रायबरेली। ग्राम पंचायतों में खड़ंजा निर्माण, इंटरलॉकिंग, हैंडपंप रिबोर, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य कार्यों में गड़बड़ी की आशंका है। शिकायतें मिलने के बाद डीएम ने सलोन ब्लॉक के रतासों और अमावां ब्लॉक के चौपुरा में विकास कार्यों की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। कमेटियों को एक माह के अंदर जांच पूरी करके साक्ष्यों समेत रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं, जिससे दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन


सलोन ब्लॉक के रतासों गांव निवासी राकेश सिंह ने डीएम को शिकायतीपत्र देकर आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत में खड़ंजा निर्माण, इंटरलॉकिंग, हैंडपंप रिबोर आदि कार्यों में मानकों की अनदेखी की गई है। इसके अलावा विकास कार्यों में अन्य गड़बड़ी का आरोप लगाया है। मामले में डीएम ने जिला आबकारी अधिकारी और ग्राम्य विकास अभिकरण के सहायक अभियंता की जांच कमेटी गठित की है।
विज्ञापन


इसके अलावा अमावां ब्लॉक के चौपुरा गांव निवासी विमल किशोर अवस्थी ने डीएम को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि स्ट्रीट लाइट, हैंडपंप रिबोर और मरम्मत के साथ ही अन्य कार्यों में गड़बड़ी की गई है। मामले में डीएम ने जिला सेवा योजन अधिकारी और ग्राम्य विकास अभिकरण के सहायक अभियंता की जांच कमेटी गठित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच कमेटियों को एक माह के अंदर जांच पूरी कर साक्ष्यों समेत रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। डीपीआरओ सौम्यशील सिंह का कहना है कि डीएम के स्तर से जांच कमेटी बनाई गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed