फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Development will happen in villages with one and a half crore rupees, approval received

Raebareli News: डेढ़ करोड़ से बदलेगी गांव की सूरत, मिली मंजूरी

Tue, 20 May 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 20 May 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Development will happen in villages with one and a half crore rupees, approval received
गदागंज (रायबरेली)। क्षेत्र पंचायत की बोर्ड बैठक सोमवार को दीनशाह गौरा ब्लॉक सभागार में हुई। बैठक में करीब डेढ़ करोड़ से गांवों की सूरत बदलने की कार्ययोजना को पास किया गया। गांवों में नाली, खड़ंजा, पेयजल व्यवस्था के अतिरिक्त कायाकल्प के प्रस्ताव पास हुए।
विज्ञापन


सोमवार को ब्लॉक सभागार दीनशाह गौरा में हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों पर मोहर लगाई गई। खंड विकास अधिकारी अशोक सचान व ब्लॉक प्रमुख सविता मौर्या की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक बुलाई गई जिसमें 38 क्षेत्र पंचायत के साथ प्रधान व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र मौर्य ने नाली व इंटरलॉकिंग को लेकर प्रस्ताव रखा। मुकेश मौर्य ने गांव में पेयजल व्यवस्था के लिए प्रस्ताव दिया। क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद कुमार व कांति देवी ने गांव में विकास कार्य को लेकर प्रस्ताव रखा। गर्मी के मौसम को देखते हुए गांव में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त किए जाने के लिए भी प्रस्ताव रखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख सविता मौर्या ने सभी प्रस्ताव पर मोहर लगाई और प्राथमिकता के आधार पर सभी विकास कार्य कराए जाने का आश्वासन दिया। बीडीओ अशोक सचान ने कहा कि क्षेत्र पंचायत में आने वाले विभिन्न प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है।

गांवों में नाली, खड़ंजा, इंटरलॉकिंग व पेज जल व्यवस्था के लिए आने वाले प्रस्ताव पर विकास कार्य किए जाएंग। इस मौके पर राजेंद्र, दिलीप मौर्य, अंकित मिश्रा, अभिनव यादव, सुबोध मौर्य, अरुण कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य फूलमती, राजकुमारी चंद्रशेखर त्रिवेदी, प्रधान मोबिन अंसारी, शिवनारायण मौर्य, संतोष मौर्य, पुष्पा सिंह, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed