फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Development of the city will run with six crore rupees

छह करोड़ रुपये से दौड़ेगा शहर का विकास

Mon, 17 Feb 2020 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Development of the city will run with six crore rupees
6 करोड़ से होगा शहर का विकास
विज्ञापन

सबहेड : चौदहवें वित्त आयोग के तहत मिली धनराशि, साफ-सफाई के लिए खरीदे जाएंगे उपकरण, हैंडपंपों की होगी मरम्मत
- सड़कों का होगा निर्माण कार्य, प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने पर होंगे काम
रायबरेली। शहर की साफ-सफाई व्यवस्था न सिर्फ और बेहतर होगी, बल्कि विकास का पहिया तेजी के साथ दौड़ेगा। इसके लिए चौदहवें वित्त आयोग से नगर पालिका रायबरेली को छह करोड़ रुपये की धनराशि मिली है।
इस बजट से बेहतर साफ-सफाई के लिए उपकरण खरीदे जाएंगे। साथ ही गर्मी में लोगों को पेयजल मुहैया कराने के लिए हैंडपंपों की मरम्मत कराने के लिए सामान की खरीदारी भी होगी।
विज्ञापन

जिन मोहल्लों में चलने लायक सड़कें नहीं हैं, वहां पर सड़कों का निर्माण कार्य होगा। जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए नालियां भी बनवाई जाएंगी। नगर पालिका की ओर से प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने पर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 34 मोहल्लों में रहने वाली करीब ढाई लाख आबादी को बेहतर सुविधा देने के लिए विकास कार्यों पर जोर दिया जा रहा है।
इसी के तहत चौदहवें वित्त आयोग के तहत मिली धनराशि से विकास कार्य कराए जाएंगे। सर्दी के बाद अब गर्मी का मौसम आएगा। गर्मी में मच्छरों का प्रकोप अधिक बढ़ जाता है।
इस वजह से इस बजट से एक फॉगिंग मशीन खरीदी जाएगी, ताकि शहर के विभिन्न मोहल्लों में फॉगिंग का छिड़काव कराया जा सके। इसके अलावा कंटेनर, ठेला आदि साफ-सफाई के उपकरण खरीदे जाएंगे।
छह करोड़ रुपये में से करीब 40 लाख रुपये पेयजल व्यवस्था पर खर्च किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें गर्मी को देखते हुए हैंडपंपों को रिबोर करने के लिए सामान खरीदारी किए जाने की योजना है।
इसके अलावा पानी आपूर्ति के लिए खराब पड़ी पाइपें लाइनों को निकलवाकर नई पाइपें लाइनें डलवाए जाने का खाका तैयार किया गया है। ईओ बालमुकुंद मिश्रा ने कहा कि चौदहवें वित्त आयोग के तहत छह करोड़ रुपये की धनराशि मिली है।

इस धनराशि से साफ-सफाई कराने के लिए उपकरण खरीदे जाएंगे। पेयजल व्यवस्था बेहतर बनाई जाएगी। सड़कों और नालियों का निर्माण कार्य भी कराया जाएगा।
पालिकाध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में तेजी से विकास कार्य कराए जाने पर पूरा फोकस किया जा रहा है। चौदहवें वित्त आयोग के तहत कराए जाने वाले कार्यों का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने पर विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed