{"_id":"6841eaed9934ede3b207d07d","slug":"destroying-tetanus-injections-raebareli-news-c-101-1-slko1033-134552-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: टिटनेस के इंजेक्शन नष्ट कराकर फिजीशियन सैंपल पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: टिटनेस के इंजेक्शन नष्ट कराकर फिजीशियन सैंपल पकड़े
Fri, 06 Jun 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। मेडिकल स्टोर में बिना फ्रिज के रखे टिटनेस के इंजेक्शन जांच में खराब मिलने के बाद नष्ट करा दिए गए। बिक्री के लिए दुकान में रखे फिजीशियन सैंपल भी बरामद किए गए। ड्रग इंस्पेक्टर की टीम ने दो दवाओं के नमूने लेकर 10 दवाओं की बिक्री पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है। साथ ही मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस देकर जवाब मांगा है।
ड्रग इंस्पेक्टर शीवेंद्र प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को सलोन क्षेत्र के गद्दीपुर स्थित अंकित मेडिकल स्टोर को चेक किया। वहां फिजीशियन सैंपल के उल्टी के इंजेक्शन, स्किन ट्यूब और एंटीबायोटेक दवाएं बरामद कीं। ये दवाएं बिक्री के लिए रैक में रखी मिलीं। संबंधित दवाओं को दुकान से बाहर करवा दिया। दुकान में फ्रिज न होने के कारण टिटनेस के इंजेक्शन खुले में रखे गए थे।
सभी इंजेक्शनों को तुरंत नष्ट करा दिया। दुकान से एक दवा का नमूना लेकर पांच दवाओं की बिक्री रोक दी। इसके अलावा बगहा में विनोद मेडिकल स्टोर से एक दवा का नमूना लेकर पांच दवाओं की बिक्री रोक दी। दोनों दुकानों में कई खामियां मिलने पर संचालकों को नोटिस देकर जवाब मांगा।
विज्ञापन
ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि दुकानदारों से जवाब मांगा गया है। जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। दवाओं के नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।