फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   desperate ganga to touch red marks, Panic in Katari

लाल निशान छूने को बेताब गंगा कटरी में दहशत

Fri, 18 Aug 2017 11:03 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 18 Aug 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
desperate ganga to touch red marks, Panic in  Katari
रायबरेली में शुक्रवार को डलमऊ में बढ़ता गंगा का जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला
पतित पावनी गंगा नदी का जलस्तर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार बढ़ जलस्तर से कटरी क्षेत्र के लोगों में दहशत हैं। प्रशासन की ओर से महज कागजों पर इंतजाम किए जाने से लोगों में नाराजगी है। शुक्रवार की शाम तक जलस्तर 97.900 मीटर पर पहुंच गया।
विज्ञापन


गुरुवार को गंगा का जलस्तर 97.830 मीटर रहा। केंद्रीय जल आयोग की मानें तो जलस्तर में बढ़ोत्तरी हो रही है। जलस्तर बढ़ने से कृषि योग्य सैकड़ों बीघे भूमि जलमग्न हो गई है। वहीं धारा से उपजाऊ योग्य भूमि की कटान होने से किसान परेशान है। फसलों में पानी भरा होने के खराब होने की आशंका है।
विज्ञापन


गंगा नदी का खतरे का निशान 99.360 मीटर और चेतावनी बिंदु 98.360 मीटर है। इधर, गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक गुरुवार शाम तक जलस्तर 97.830 मीटर रिकार्ड किया गया, जबकि शुक्रवार को यह बढ़कर 97.900 पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी चेतावनी बिंदु को छूने को बेताब दिख रहा है। जलस्तर बढ़ने से कटरी के लोगों में दहशत है। क्षेत्र के रमाकांत लोधी, अशोक कुमार, पवन कुमार, संतोष त्रिवेदी ने बताया की गंगा के जलस्तर में पांच दिनों से हो रही वृद्धि से सैकड़ों बीघे कृषि भूमि जलमग्न हो गई है। वहीं उड़द, धान आदि की फसलों में पानी भर गया है। यदि इसी रफ्तार से जलस्तर बढ़ा तो शीघ्र ही पानी गांवों तक पहुंच जाएगा। क्षेत्रीय अधिकारी बाढ़ को लेकर गंभीर नहीं है। पूरी तैयारियां कागजों पर तक ही सीमिति हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed