फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Deputy CM Dr. Dinesh Sharma took a jibe at Priyanka, said - she is waiting for sad events as soon as the elections come

डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने प्रियंका पर कसा तंज, कहा-चुनाव आते ही दुखद घटनाओं का उन्हें इंतजार

Fri, 22 Oct 2021 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Deputy CM Dr. Dinesh Sharma took a jibe at Priyanka, said - she is waiting for sad events as soon as the elections come
रायबरेली। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने गुरुवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा पर जमकर तंज कसा। प्रियंका के चुनाव में 40 प्रतिशत महिलाओं के टिकट देने और छात्राओं को स्कूटी व लैपटॉप वाले बयान पर डिप्टी सीएम ने कहा कि कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्हें सिर्फ घोषणा करना है। डिप्टी सीएम अमृत क्रीड़ा महोत्सव व सम्मान समारोह में बतौर अतिथि पहुंचे थे।
विज्ञापन

उन्होंने पत्रकारों से कहा कि प्रियंका आगरा में बैठी हैं, उन्हें किसने रोका। ऐसे लोग चुनाव के दौरान दुखद घटनाओं का इंतजार करते हैं और व्यवस्था में सकारात्मक की जगह नकारात्मक दुष्प्रचार करने का काम करते हैं।
विज्ञापन

ऐसे नेताओं को जनता पसंद नहीं करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है, जिसमें सबसे अधिक महिला जनप्रतिनिधि हैं। हमने साढ़े चार लाख लोगों को नौकरी दी है। इसमें महिलाओं का प्रतिनिधित्व उनकी आबादी से भी ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। कहा कि उन्होंने पिछले चुनाव में भी गठबंधन किया था। जनता सब जानती है।
सपा और ओम प्रकाश राजभर की पार्टी के बीच हुए गठबंधन पर कहा कि राजभर से बहुत पहले से भाजपा का कोई गठबंधन नहीं है। भाजपा अपने बल पर जीती थी और अगले चुनाव में भी जीतेगी। हालांकि जो पार्टियां आएंगी, उनका स्वागत है।
भारत में टीकाकरण पर शोध कर रहे कई देश
डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि विश्व के कई देश भारत में कोरोना टीकाकरण को लेकर शोध कर रहे हैं। कहा कि इससे पहले कोई भी बीमारी होती थी तो टीकाकरण के लिए वैक्सीन बाहर से मंगाई जाती थी। तब तक सैकड़ों लाखों लोग मर जाते थे। आज भारत ने अपने वैक्सीन को न सिर्फ बनाया बल्कि आसपास के देशों को भी दिया।
विश्व का पहला देश है़ जो फ्री वैक्सीनेशन कर रहा है। आज दुनिया के तमाम देश भारत के वैक्सीनेशन पर शोध कर रहे हैं कि आखिर यह लक्ष्य हमने कैसे प्राप्त किया।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा जबकि षड़यंत्र करने वाले लोग कहते थे कि वैक्सीन बीजेपी की है। बीजेपी की वैक्सीन मत लगवाओ, जब हम कभी आएंगे तब वैक्सीन बनवाकर लगवाएंगे। बावजूद इसके बड़े राष्ट्रीय दलों के नेता जो आज चुनाव की बेला पर बाहर निकल पड़े हैं। घरों में बैठकर ट्विटर-ट्विटर खेल रहे थे।
44 योजनाओं के क्रियान्वयन में यूपी का पहला स्थान
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए 44 योजनाओं के कियान्वयन में यूपी का पहला स्थान है। प्रदेश में 4.50 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए हैं जो अभी तक सर्वाधिक है। इनमें से तीन लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों पर काम भी आरंभ हो गया है।

यूपी निवेशकों का पसंदीदा डेस्टिनेशन बन गया है। प्रदेश के 42 लाख गरीबों को छत दी गई है। विकास के चलते ही प्रदेश आज देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। 11 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था आज 22 लाख करोड़ की हो गई है। इससे पूर्व उन्होंने फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज के इंदिरा गांधी सभागार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अवध प्रांत द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed