फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   dengue

50 हजार गर्भवतियों को डेंगू का खतरा, बरतें एहतियात

Wed, 09 Nov 2022 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
dengue
रायबरेली। डेंगू संक्रमण का बढ़ता प्रकोप जच्चा व बच्चा दोनों के लिए जोखिम भरा हो सकता है। ऐसे में गर्भवती व प्रसूताओं को इससे बचने के लिए विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। गर्भावस्था के दौरान शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने के कारण डेंगू की चपेट में आने का खतरा बढ़ जाता है। डेंगू संक्रमित होने पर समय पूर्व प्रसव की आशंका भी बनी रहती है। जो जच्चा-बच्चा दोनों के लिए जोखिम भरा हो सकता है।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल की वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनीता प्रसाद ने बताया कि गर्भवती के शरीर में प्लेट्लेट की संख्या कम होने के कारण रक्तस्राव होने का खतरा कई गुणा बढ़ जाता है। साथ ही तेज बुखार से शरीर में पानी की कमी भी हो सकती है। ऐसे में डेंगू का लक्षण प्रतीत होते ही गर्भवती का इलाज तत्काल चिकित्सीय सलाह के साथ शुरू करना बेहतर होता है। इसी से जच्चा-बच्चा दोनों को सुरक्षित रखा जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने सलाह दी कि गर्भवती बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकले। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग अवश्य करने के साथ ही दिन में पूरी बांह के कपड़े भी पहने। डेंगू होने पर अधिक से अधिक पानी के साथ तरल आहार मसलन नारियल पानी, सूप, फलों के रस का भी सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed