फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Demolition, attack on polling party in Janapur polling station

जनापुर मतदान केंद्र में तोड़फोड़, पोलिंग पार्टी पर किया गया हमला

Mon, 26 Apr 2021 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Demolition, attack on polling party in Janapur polling station
अमेठी जिले के तिलोई ब्लॉक क्षेत्र के मतदान केंद्र जनापुर में मतदान के दौरान की गई तोडफ़ोड़ के बाद - फोटो : RAIBARAILY
तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले में मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर उस समय बवाल हो गया, जब देर शाम तक मतदान के लिए वोटरों की भीड़ जमा थी। इसी बीच समय बीत जाने के बाद मतदान बंद करने की बात सामने आई तो हंगामा हो गया। काफी भीड़ जुट गई। बात इतनी बढ़ी कि मतदान केंद्र में तोडफ़ोड़ शुरू हो गई। पोलिंग पार्टियों पर हमला करने के साथ ही मतपेटियों के साथ छेड़छाड़ की गई। खबर लगते ही जिले के आला अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लाठियां पटक कर भीड़ को खदेड़ा। मतदान केंद्र पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

मामला जनापुर मतदान केंद्र का है। इस मतदान केंद्र में बूथ संख्या 74, 75 और 76 बनाए गए थे। सुबह से लेकर शाम तक शांतिपूर्ण ढंग से मतदान चल रहा था। तय समय के बाद भी मतदान केंद्र में वोटरों की लाइन लगी थी। इससे मतदान 6.30 बजे तक चला। इसी बीच समय ज्यादा हो जाने के कारण मतदान बंद किए जाने की बात सामने आई, जिससे हंगामा शुरू हो गया। हंगामे की खबर लगते ही काफी लोग जुट गए, जिससे मतदान केंद्र में तैनात पुलिस कर्मियों के हाथ-पैर भी फूलने लगे। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा।
विज्ञापन

इससे पहले कि सुरक्षा बल आता, हंगामे ने बवाल का रूप ले लिया।
देर शाम लगभग 6.30 बजे मतदान केंद्र में बवाल के दौरान अराजक तत्वों ने पोलिंग बूथ पर तोड़फोड़ की, पोलिंग पार्टियों पर हमला किया, पुलिसकर्मियों से छीनाझपटी हुई। इसी बीच मतपेटियों छेड़छाड़ करने और उनमें भी पानी डाले जाने की बात भी सामने आई। मतदान कार्मिकों के साथ ही पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी खबरें हैं। जिलाधिकारी अरुण कुमार और पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह पहुंचे। पुलिस बल ने लाठियां चलाईं, जिससे भगदड़ मच गई। पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। डीएम ने इस मतदान केंद्र में दोबारा मतदान कराए जाने की बात कही है। मोहनगंज कोतवाली प्रभारी जावेद इकबाल ने बताया कि बवाल करने वाले अराजक तत्वों की पहचान कराई जा रही है। किसी भी अराजक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed