फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Demand for CEC's resignation; foot march taken out

Raebareli News: सीईसी के इस्तीफे की मांग, निकाली पदयात्रा

Thu, 08 Oct 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 08 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Demand for CEC's resignation; foot march taken out
लालगंज कस्बा में पैदल मार्च निकालते कांग्रेसी। 
लालगंज/ खीरों। मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर लालगंज और खीरों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पदयात्रा निकाली। लालगंज ब्लॉक कार्यालय से गांधी चबूतरा तक निकली पदयात्रा में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर विरोध जताया। खीरों में ब्लॉक कार्यालय से लेकर मुख्यालय तक मार्च निकाला गया।
विज्ञापन


लालगंज में पदयात्रा ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह और नगर अध्यक्ष प्रतीक शर्मा के नेतृत्व में निकाली गई। कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर चल रहे थे। उन्होंने वोट हमारा, हक हमारा, लोकतंत्र का सम्मान करो और जनता की आवाज बुलंद करो जैसे नारे लगाए। कांग्रेस नेताओं ने गांधी चबूतरे पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और अपनी मांग को लेकर आवाज बुलंद की।
विज्ञापन


पदयात्रा में पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह, पूर्व विधायक प्रत्याशी सुधा द्विवेदी, नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा, संतोष त्रिवेदी, अजय प्रताप सिंह, कमल चौहान, कामता गौड़, डॉ. राजू, दिनेश दीक्षित, सौरभ नगर कमेटी के पदाधिकारी शामिल रहे। खीरों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार लोधी की अध्यक्षता में मार्च निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मार्च में पूर्व विधायक सुरेंद्र विक्रम सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष आरबी सिंह, न्याय पंचायत अध्यक्ष दिलीप अहमद, बनवारी लाल, सईद अहमद, चंदिका, देवी चरण, साधना लोधी शामिल रहे।


माकपा ने धरना देकर जताया विरोध
रायबरेली। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर धरना दिया। उन्होंने विकास भवन परिसर में धरना प्रदर्शन कर ज्ञानेश कुमार हटाओ वोट बचाव के नारे लगाए। इसके बाद कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को नौ सूत्री ज्ञापन सौंपा।


पार्टी के वरिष्ठ नेता राम बहादुर वर्मा ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने केंद्र सरकार के इशारे पर 13 करोड़ मतदाताओं को सूची से बाहर किया है। जिलामंत्री खुशीराम चौधरी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए। इस मौके पर पूर्व जिलामंत्री रामदीन विश्वकर्मा, गनेशी प्रसाद, हरिश्चन्द्र, राम उजेर वर्मा, शीतला बक्श सिंह, महारथी, रामपाल, माता प्रसाद, रामखेलावन, रामदेव, चन्द्रपाल गुप्ता, रामश्री, डॉ. जय प्रकाश उपस्थिति रहे।

लालगंज कस्बा में पैदल मार्च निकालते कांग्रेसी। 

लालगंज कस्बा में पैदल मार्च निकालते कांग्रेसी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed