{"_id":"6ad515cb2e39c932e10df367","slug":"delivery-boy-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-raebareli-news-c-101-1-slko1032-170301-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: वाहन की टक्कर से डिलीवरी बॉय की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: वाहन की टक्कर से डिलीवरी बॉय की मौत
Mon, 19 Oct 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे पर शनिवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के डिहुरा पोरई मलिकमऊ चौबारा गांव निवासी अंशू यादव (24) एक निजी कंपनी में डिलीवरी बॉय के रूप में काम करते थे। शनिवार रात करीब 11 बजे वह बाइक से डिलीवरी करने मलिकमऊ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सारस तिराहे के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अंशू की मौत हो गई और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे के समय बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। सीओ सदर आशीष निगम ने बताया कि मृतक के भाई विकास यादव ने तहरीर दी है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।