फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Delay in trains made us cry

Raebareli News: ट्रेनों की लेटलतीफी ने रुलाया

Mon, 03 Nov 2025 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 03 Nov 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Delay in trains made us cry
शहर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों के देर से आने के कारण यात्री परेशान हुए। रविवार को लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर ने पांच घंटे इंतजार कराया। यह ट्रेन जिले के हर छोटे-बड़े स्टेशन पर रुकती है, जिससे काफी यात्री सफर करते हैं। लखनऊ से ही यह ट्रेन तीन घंटे से ज्यादा देर से चलाई गई। रास्ते में भी कई जगह देर तक रुकी, जिससे लेटलतीफी बढ़ती गई।
विज्ञापन


प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर एक घंटे देर से आई। प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस, सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-धनबाद स्पेशल, प्रयागराज-लखनऊ गंगा गोमती एक्सप्रेस पौन घंटे और देहरादून-बनारस जनता मेल, बनारस-देहरादून जनता मेल, चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस, बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से पहुंची।
विज्ञापन


शनिवार की रात नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ने पौने चार घंटे इंतजार कराया। बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस पौने दो घंटे, प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर सवा घंटे और कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटे देर से आई। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि सभी ट्रेनें पहले से ही लेट होने के कारण विलंब से पहुंची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed