फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Delay in getting sweaters, getting chopped off

स्वेटर आने में हुई देरी, मिल रहे हैं कटे-फटे

Fri, 06 Dec 2019 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Delay in getting sweaters, getting chopped off
रायबरेली। एक तरफ तय समय सीमा समाप्त होने के बाद भी बच्चों को स्वेटर नहीं मिल पा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ स्वेटर की आपूर्ति में गुणवत्ता को लेकर सवार उठ रहे हैं।
विज्ञापन

जिन ब्लॉकों में स्वेटर आपूर्ति हुई है, वहां कई स्वेटर कटे-फटे मिल रहे हैं। पहले देरी और फिर गुणवत्ता को लेकर अफसर भी परेशान हैं। हालांकि अफसरों ने इस कटे-फटे स्वेटरों को अलग कर देने की बात कही है।
विज्ञापन

ताकि इन्हें वापस भेजा जा सके और दूसरे स्वेटर मंगाए जा सकें। जिले में नामांकित 2.51 लाख नौनिहालों को स्वेटर दिए जाने हैं। लक्ष्य के सापेक्ष आपूर्ति 51 फीसदी यानी 1.26 लाख हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह आठ ब्लॉकों में स्वेटर आपूर्ति हो सके हैं, जबकि बाकी 11 ब्लॉकों में अभी स्वेटर नहीं पहुंचे हैं। जिन ब्लॉकों में स्वेटर पहुंचे हैं, वहां अब गुणवत्ता को लेकर सवा ल उठने लगे हैं।
विद्यालय पहुंचे स्वेटर जब बच्चों को बांटे गए तो कटे-फटे मिल रहे हैं। राही विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय एकौना में 170 बच्चे नामांकित हैं, जहां स्वेटर की आपूर्ति हुई।
कक्षा एक, दो, तीन के 130 बच्चों को स्वेटर बांटे गए तो इनमें से 27 स्वेटर फटे हुए निकले। शिक्षक अजय प्रताप सिंह ने बीईओ से शिकायत की तो उन्होंने कहा कि फटे स्वेटर वापस ले आओ, दूसरे ले जाओ।
कहने को अफसरों ने तुरंत समाधान तो ढूंढ निकाला, लेकिन लंबे इंतजार के बाद आए स्वेटर बच्चों को काबिल नहीं हैं। शिक्षकों की दौड़ भी बढ़ा दी है। कटे-फटे स्वेटर बदलने के लिए बीआरसी के चक्कर लगाने पड़ेंगे।

उधर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पीएन सिंह का कहना है कि स्वेटर आपूर्ति और वितरण में तेजी आई है। कुछ जगहों पर सिलाई खुली होने की जानकारी मिली है। फटे स्वेटर के बारे में कोई शिकायत नहीं आई है। जो भी स्वेटर गड़बड़ हैं, उन्हें बदलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed