फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Deadly attack on two youths in mutual enmity, one shot

आपसी रंजिश में दो युवकों पर जानलेवा हमला, एक को मारी गोली

Sat, 06 Nov 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on two youths in mutual enmity, one shot
रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात दो युवकों पर जानलेवा हमला किया गया। एक युवक पर फायर झोंक दिया गया जबकि दूसरे को डंडों से पीटकर घायल कर दिया गया।
विज्ञापन

सीओ सदर वंदना सिंह और थानेदार आशुतोष त्रिपाठी ने पहुंचकर घटना की जांच की। आपसी रंजिश में घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई। तहरीर पर मामले में आठ हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र के शक्ति नगर निवासी मोनू ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि वह चार नवंबर को घोसियाना से घर जा रहा था। शक्ति नगर के पास कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और उसकी पिटाई करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर हमने अपने साले रियाज उर्फ गोलू और आरिफ को बुला लिया। दोनों पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। गोलू को डंडे से पीटकर जख्मी कर दिया, जबकि रियाज को असलहे से गोली मार दी।
गोली रियाज के जांघ में लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो हमलावर भाग गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
थानेदार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर टूक टूक, अखिलेश मौर्य, ललित यादव और चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। सीओ ने बताया कि आपसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया। मामले में एक हमलावरों को हिरासत में लिया गया है। अन्य हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
युवक को मारी गोली, एफआईआर
अमावां। मिल एरिया थाना क्षेत्र में एक युवक को गोली मार दी गई। गोली उसके जांघ में लगी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।
मिल एरिया थाना क्षेत्र के रतापुर बाल विद्या मंदिर के पीछे रहने वाले दीपक सिंह ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गुरुवार को अपने भाई संदीप सिंह के साथ घर लौट रहा था। रतापुर चौराहा पर घर की तरफ मुड़ रहा था, तभी कल्लू का पुरवा निवासी मोनू सिंह उर्फ आशीष सिंह समेत अन्य अज्ञात लोग चार पहिया गाड़ी से आकर टक्कर मार दी। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान असलहे से फायरिंग कर दी।

गोली मेरे जांघ में लगी, जिससे मैं घायल हो गया। हमलावरों ने सोने की चेन और नकदी भी लूट ली। थानेदार आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिलने पर तुरंत पहुंचकर घायल दीपक को अस्पताल पहुंचाया गया। मामले में मोनू सिंह और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed