फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Dead body of youth found in Sharda Canal, fear of murder

शारदा नहर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Sat, 03 Oct 2020 12:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in Sharda Canal, fear of murder
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र में शारदा सहायक नहर में शुक्रवार को एक लापता युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। लोग युवक की हत्या करके शव शारदा सहायक नहर में फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं। युवक बछरावां थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। वह घर से 30 सितंबर से गायब था।
विज्ञापन

शारदा सहायक नहर में भदोखर पुल के पास एक शव को पानी में बहते हुए देख कर ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। एसआई मालिकराम पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे। तब तक शव बहते हुए कुचरिया गांव के पास पहुंच गया।
विज्ञापन

वहां पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। आसपास के पास लोगों से शव की पहचान कराई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बाद में सूचना मिली कि शव बछरावां थाना क्षेत्र के रम्माखेड़ा मजरे जींगों निवासी सुरेंद्र (20) पुत्र रमाशंकर का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वो 30 सितंबर को घर से निकला था, लेकिन वापस घर नहीं गया। परिवारीजनों ने मौके पर पहुंचकर उसकी पहचान की। एसओ राम अशीष उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के बाद मौत की सही वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed