फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Dead body of youth found hanging in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में फांसी पर लटका मिला युवक का शव

Tue, 21 Sep 2021 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found hanging in suspicious circumstances
बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक का शव कारखाने के अंदर संदिग्ध हालात में बिजली के केबल से बने फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

युवक के दोनों पैर जमीन पर रखे तख्त पर टिके थे। इससे संभावना जताई जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
बछरावां क्षेत्र में टोडरपुर गांव निवासी भंवरेश्वर का गांव के बाहर लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली रिपेयरिंग कारखाना है। कारखाने में भंवरेश्वर व उसका बेटा मोनू (24) काम करते थे।
विज्ञापन

मोनू का विवाह चार माह पहले कसरावां गांव से हुआ था। पिता भंवरेश्वर ने बताया कि मोनू कारखाने में रहता था। सोमवार रात घर खाना खाने गया। वापस फिर कारखाने चला आया। सुबह जब पिता कारखाने पहुंचा तो उसका शव टिन शेड के एंगल में बिजली के केबल से बने फंदे पर लटकता मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

चर्चा है कि मृतक नशे का आदी था। घटना की रात वह अपने कुछ साथियों के साथ शराब पी रहा था। बताया जा रहा है कि फंदे के नीचे तख्त पर उसके पैर टिके थे।
इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या करने के बाद शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे फंदे पर लटका दिया गया। कोतवाल राकेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed