{"_id":"5e56d54c8ebc3ec5723dc9b7","slug":"dead-body-of-a-girl-who-went-to-cut-grass-found-in-saripur-rajbaha-raibaraily-news-lko510786292","type":"story","status":"publish","title_hn":"घास काटने गई युवती का सारीपुर रजबहा में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घास काटने गई युवती का सारीपुर रजबहा में मिला शव
विज्ञापन
युवती का सारीपुर रजबहा में मिला शव
सीओ सदर और कोतवाल ने की पड़ताल, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
रायबरेली। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में बुधवार शाम घास काटने गई एक युवती का शव सारीपुर रजबहा में मिलने से दहशत फैल गई। घटना की जानकारी होने पर सीओ सदर गोपीनाथ सोनी, कोतवाल अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के स्योंठी गांव की रहने वाली शांति (22) पुत्री रामदीन शाम चार बजे घास काटने खेत गई थी। देर शाम तक घर वापस नहीं आई तो परिवारीजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान शांति का सारीपुर रजबहा में शव पाया गया। इससे परिवारीजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों का मजमा जुट गया।
कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ पहुंचकर शव को बाहर निकाला। सीओ सदर गोपीनाथ सोनी ने घटना की पड़ताल की। कोतवाल का कहना है कि युवती को मिर्गी का दौरा आता था। मिर्गी का दौरा पड़ने की वजह से युवती रजबहा में गिर गई और उसकी डूबने से मौत हो गई। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।