{"_id":"583494834f1c1b234113b644","slug":"dcm-crushed-the-student-outside-the-rto-office-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ दफ्तर के बाहर छात्रा को डीसीएम ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ दफ्तर के बाहर छात्रा को डीसीएम ने रौंदा
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Wed, 23 Nov 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : symbolic
एआरटीओ दफ्तर के बाहर खड़ी कक्षा 5 की छात्रा को बेकाबू डीसीएम ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पास खड़ी बड़ी बहन बाल-बाल बच गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मिल एरिया थाना क्षेत्र के परिगवां गांव निवासी दिनेश कुमार किसानी करता है। उसकी बड़ी बेटी प्रिंशी (14) और छोटी बहन नयंसी (11) मंगलवार दोपहर हरदासपुर फोटो खिंचाने गई थी। प्रिंशी कक्षा सात और नयंसी कक्षा पांच में गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ती थी।
फोटो खिंचाने के बाद दोनों बहनें रायबरेली-महराजगंज मार्ग पर एआरटीओ दफ्तर के पास खड़ी थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार डीसीएम ने नयंसी को कुचल दिया। उसकी बड़ी बहन बाल-बाल बच गई। आसपास के लोगों ने नयंसी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक कब्जे में ले लिया। थानेदार आरके सिंह का कहना है कि ट्रक चालक का नाम मो. हनीफ है, जो फुरसतगंज अमेठी का रहने वाला है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
जिला अस्पताल में छोटी बहन की पर बिलख रही प्रिंशी बार-बार यही कहती कि भगवान हमारी जान लेते, लेकिन बहन की जान बचा देते। अब किसके साथ पढ़ने जाऊंगी। दादी प्रेमा देवी और पिता दिनेश कुमार के भी आंसू नहीं थम रहे थे।