फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Days fixed for weekly closure of area wise shops in the district

जिले में क्षेत्रवार दुकानों की साप्ताहिक बंदी के दिन तय

Mon, 28 Mar 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Days fixed for weekly closure of area wise shops in the district
रायबरेली। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने उत्तर प्रदेश दुकान और वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम 1962 के रायबरेली के नगर पालिका परिषद एवं टाउन एरिया व अन्य क्षेत्र में स्थित दुकानों एवं वाणिज्य अधिष्ठानों के लिए वर्ष 2022 के लिए क्षेत्रवार साप्ताहिक बंदी का दिन नियत किया है। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के तहत आने वाली समस्त दुकानों एवं वाणिज्य अधिष्ठान हेतु साप्ताहिक बंदी का दिन मंगलवार तथा मेसर्स फार्म इक्यूपमेंट कंपनी, कचेहरी रोड तथा सभी टाइप सिखाने वाले अधिष्ठानों के लिए, जो नगर पालिका परिषद क्षेत्र में स्थित हैं, उनकी साप्ताहिक बंदी का दिन रविवार नियत किया है।
विज्ञापन

इसी प्रकार डलमऊ व लालगंज टाउन एरिया क्षेत्र के तहत आने वाली समस्त दुकानों एवं वाणिज्य अधिष्ठान के लिए साप्ताहिक बंदी शुक्रवार का दिन नियत है। जगतपुर, शिवगढ़, ऊंचाहार व हरचंदपुर कस्बे एवं सलोन तथा महराजगंज टाउन एरिया क्षेत्र के तहत आने वाली समस्त दुकानों एवं वाणिज्य अधिष्ठानों के लिए साप्ताहिक बंदी बुधवार निर्धारित की गई है। सरेनी कस्बे व बछरावां टाउन एरिया क्षेत्र में साप्ताहिक बंदी शनिवार, भोजपुर कस्बे में स्थित समस्त दुकानों एवं वाणिज्य अधिष्ठानों के लिए साप्ताहिक बंदी मंगलवार का दिन नियत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed