फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Data anywhere now see 11 thousand weapons

अब कहीं भी देखिये 11 हजार शस्त्रों का डॉटा

Wed, 30 Mar 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Wed, 30 Mar 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Data anywhere now see 11 thousand weapons
हथियार - फोटो : demo pic
शस्त्र लाइसेंस में फर्जीवाडे़ व अन्य मनमानी को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने 11,569 शस्त्र लाइसेंसों को पूरा ब्योरा ऑनलाइन कर दिया है। अब इन लाइसेंसों के बारे में देशभर में कहीं भी बैठकर डिटेल देखी जा सकता है। सभी शस्त्रधारकों को यूनिक आईडी भी दी गई है।
विज्ञापन


जिले में करीब 11919 शस्त्र लाइसेंस जारी किए गए हैं। इन शस्त्र लाइसेंसों को ऑनलाइन करने का काम  पांच महीने से चल रहा था। तीन महीने पहले ही काम पूरा होना था, लेकिन शासन ने तारीख को बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया था।
विज्ञापन


इसमें करीब 350 शस्त्रधारकों की मौत हो गई है। इन शस्त्र धारकों के डाटा को डिलीट किया है। इन शस्त्र लाइसेंसों का नवीनीकरण भी नहीं हुआ है। 11,569 शस्त्रों के डाटा को ऑनलाइन कर दिया गया है। शस्त्रधारकों को यूनिक आईडी जारी की गई है। यूनिक नंबर को नेट पर कहीं भी डालकर शस्त्रधारक के संबंध में पूरी डिटेल देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शस्त्रधारकों के पहचान के लिए उनके शस्त्र लाइसेंस को ऑनलाइन करके एक नंबर जनरेट किया गया है। यह नंबर सभी लाइसेंसों के लिए अलग-अलग जारी किया गया है। इस नंबर के माध्यम से कहीं भी शस्त्रधारक के संबंध में सत्यापन किया जा सकता है।


आने वाले समय में इसी नंबर के माध्यम ये शस्त्र लाइसेंसों का ऑनलाइन नवीनीकरण भी होगा। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि सभी शस्त्रलाइसेंसों को यूनिक आईडी जारी कराकर ऑनलाइन करा दिया गया है। अब कोई शस्त्र लाइसेंस पेंडिंग नहीं हैं। मृतकों के डाटा को डिलीट कराया गया है। उनके लाइसेंस का नवीनीकरण भी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed