{"_id":"5709417b4f1c1b8929c8115e","slug":"cut-electricity-to-60-villages-to-collect-unpaid-bills","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया बिल नहीं जमा करने पर काटी 60 गांवाें की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया बिल नहीं जमा करने पर काटी 60 गांवाें की बिजली
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sat, 09 Apr 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली का बकाया न जमा करने वाले उपभोक्ताओं पर पावर कॉर्पोरेशन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया। विद्युत वितरण खंड प्रथम और द्वितीय के एक्सईएन के निर्देश पर शनिवार को 60 गांवों की बिजली काट दी गई है। इससे इन गांवों के करीब 35 हजार उपभोक्ताओं के घरों में अंधेरा छा गया है।
यह गांव ऐसे हैं, जहां पर 80 फीसदी बिजली का बिल बकाया है। बिजली गुल हो जाने से उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने सख्त आदेश दिया है कि यदि कोई उपभोक्ता बिना बिल जमा किए कनेक्शन जोड़ता है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विद्युत वितरण खंड प्रथम के एक्सईएन अशोक कुमार ने बताया कि शिवगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में 55, महराजगंज में 45, सतांव 35 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए है। इसके अलावा हरचंदपुर ब्लॉक क्षेत्र के भुनवेखेड़ा, रामबख्शखेड़ा, कतकेपुर, सलेमपुर, ढकवा गांव की आपूर्ति ट्रांसफार्मर से काट दी गई है।
विज्ञापन
इन गांवों में लगभग तीन हजार उपभोक्ता हैं। इसी तरह विद्युत वितरण खंड द्वितीय के एक्सईएन ने बताया सरेनी ब्लॉक के चिंताखेड़ा, बरवलिया, उसरू, दौलतपुर, चिकवापुर, खीरों ब्लॉक के अतरी, निहत्था, अजीतपुर, कालीखेड़ा, जमुखुरियापुर, कमालपुर, गहिरापुर, डलमऊ ब्लॉक के केसरुआ, जोहवानटकी, मल्केपुर, मूसापुर, झबरा, जगतपुर, हथनासा, पाल्हूपुर, दुधवन, लालगंज के पूरे भवानी, दोस्तपुर, नरसिंहपुर, सरांय कुर्मी, चंपतपुर, बेमरुआ, हसियाखेड़ा, पूरे पंडित के अलावा जगतपुर, सलोन, डीह ब्लॉक के 55 गांवों की आपूर्ति ट्रांसफार्मर से काट दी गई है।
एक्सईएन ने बताया कि इन गांवों में लगभग लगभग 33 हजार उपभोक्ता हैं। कई सालों से बिना बिल जमा किए ही बिजली का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी एसडीओ और जेई को निर्देश दिया गया है कि यदि कोई उपभोक्ता कनेक्शन जोड़ता है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए।