फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   CTET examination will be conducted in 26 centers of the district

जिले के 26 केंद्रों में कराई जाएगी सीटीईटी की परीक्षा

Sat, 07 Dec 2019 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
CTET examination will be conducted in 26 centers of the district
रायबरेली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) से होने वाली केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) 8 दिसंबर को जिले में बनाए गए 26 परीक्षा केंद्रों में कराई जाएगी, जिसमें 14345 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। यह परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच दो पालियों में होगी। हर केंद्र पर पर्यवेक्षक भी तैनात होंगे।
विज्ञापन

सीटीईटी एग्जाम के लिए शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रथम पाली में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से सायं 4:30 बजे तक परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर, इंजीनियरिंग कॉलेज, वैदिक इंटर कॉलेज, वैदिक कन्या इंटर कॉलेज, हेमकुंड पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, बीएसएस पब्लिक स्कूल, एसजेएस पब्लिक स्कूल, चिन्मय विद्यालय ऊंचाहार, वीणा पाणि इंटर कॉलेज, दयानंद पीजी कॉलेज बछरावां, दयावती मोदी पब्लिक स्कूल समेत 26 सेंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा के मद्देनजर केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य एसके अग्रवाल को सिटी कोआर्डिनेटर बनाया गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं उत्तर प्रदेश अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 22 दिसंबर को कराई जाएगी, लेकिन अभी तक इसके लिए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण नहीं हो सका है। उम्मीद है कि अगले दो-तीन दिन में परीक्षा केंद्र घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस परीक्षा में 20489 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इनमें प्राइमरी के 13621 और जूनियर के 6868 अभ्यर्थी शामिल हैं। डीआईओएस डॉ. चंद्रशेखर मालवीय ने बताया कि यूपी टीईटी के लिए प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची भेजी जा चुकी है, जिसके संबंध में अभी कोई निर्णय नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed