{"_id":"69c822030df789d3ec0fe9a4","slug":"crowds-at-petrol-pumps-subsided-long-queues-formed-for-cooking-gas-raebareli-news-c-101-1-slko1033-154083-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: पेट्रोप पंपों पर भीड़ थमी, रसोई गैस के लिए लग रही लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: पेट्रोप पंपों पर भीड़ थमी, रसोई गैस के लिए लग रही लंबी कतार
Sun, 29 Mar 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
27-ऊंचाहार में शनिवार को गैस सिलिंडर के लिए लगी लाइन। संवाद
रायबरेली। जिले में दो दिन की मारामारी के बाद शनिवार को पेट्रोल पंपों पर भीड़ थम गई, लेकिन गैस एजेंसियों के हाल बेहाल दिखे। क्षमता से अधिक डीजल पेट्रोल की बिक्री होने के कारण कई पंप ड्राई हो गए तो अन्य पंपों पर सामान्य दिनों की तरह लोग डीजल व पेट्रोल लेने के लिए पहुंचे। गैस एजेंसियों में सुबह से ही बुकिंग और ईकेवाईसी के लिए लोगों की लाइन देखने को मिली। तमाम लोग तो बिना काम के ही वापस लौट गए। सिलिंडर तक नहीं मिला।
जिले में रसोई गैस की किल्लत लगातार बनी हुई है। ईकेवाईसी न होने और बुकिंग फेल होने के कारण लोगों को गैस नहीं मिल पा रही है। सर्वर की खराबी और अव्यवस्थाओं के कारण उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है। शनिवार को भी शहर से लेकर गांव तक गैस एजेंसियों में लोगों की भीड़ देखने को मिली।
डीह में सुबह से ही एजेंसी में ताला लटका रहा तो कई एजेंसियों में ज्यादा भीड़ रही। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिनभर परेशान होने के बाद भी लोगों को सिलिंडर नहीं मिला। उधर, दो दिन की मारामारी के बाद शनिवार को पेट्रोल पंपों की स्थिति सामान्य दिखी।
विज्ञापन
कई पंपों पर तो सन्नाटा पसरा रहा। कई पंपों पर पेट्रोल व डीजल ही नहीं रहा। ऐसे में कुछ लोगों को दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा। ऊंचाहार प्रतिनिधि के अनुसार, गैस के लिए एजेंसियों में सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ऐसे में लोगों को परेशानी हुई। सर्वर ने भी ठीक से काम नहीं किया।