फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Crowd at OPD; 1,800 patients turn up

Raebareli News: ओपीडी में भीड़, 1800 मरीज उमड़े

Tue, 08 Sep 2026 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 08 Sep 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Crowd at OPD; 1,800 patients turn up
जिला अस्पताल के पंजीकरण काउंटर पर पर्चा बनवाने के लिए महिलाओं की लगी लंबी कतार। 
रायबरेली। मौसम में बदलाव के कारण जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ रही। सोमवार को बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में 1800 से अधिक मरीज चिकित्सीय सलाह लेने पहुंचे। इनमें जुकाम और बुखार के 600 से अधिक रोगी शामिल थे।
विज्ञापन


परचा काउंटर से लेकर दवा काउंटर तक लंबी लाइनें लगी रहीं। ओपीडी कक्षों के बाहर भी मरीजों को अपनी बारी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। रक्त जांच के साथ ही एक्सरे जांच के लिए भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इमरजेंसी में जुकाम, बुखार और डायरिया के 18 से अधिक मरीजों को भर्ती किया गया। इनमें अंश (4), सावित्री (2), देवनाथ (47) और अंकित (8) आदि मरीज शामिल थे।
विज्ञापन


चिकित्सक डॉ. सलीम ने बताया कि मौसम बदलने से मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। उन्होंने इस मौसम में बच्चों और बुजुर्गों पर खास नजर रखने की सलाह दी। डॉ. सलीम ने कहा कि समस्या होने पर तुरंत चिकित्सीय सलाह लेकर इलाज शुरू कराना चाहिए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed