{"_id":"60ca31168ebc3e330b026558","slug":"crop-raibaraily-news-lko582760739","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद की तिथि 22 जून तक बढ़ी, एक किसान से 30 क्विंटल ही खरीद सकेंगे उपज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद की तिथि 22 जून तक बढ़ी, एक किसान से 30 क्विंटल ही खरीद सकेंगे उपज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज (रायबरेली)। शासन की ओर किसानों की सहूलियत के लिए गेहूं खरीदने की तिथि 22 जून तक बढ़ा दी गई है। जो किसान किसी कारण से अभी तक अपना गेहूं नहीं बेच पाए हैं वे पंजीकरण के बाद 22 जून तक मंडी में संचालित होने वाले गेंहू क्रय केंद्रों में अपना गेहूं बेच सकेंगे।
बढ़ाए गए समय में गेहूं खरीद की सीमा तय कर दी गई है। एक किसान से केवल 30 क्विंटल गेहूं की ही खरीद की जा सकेगी। पंजीकरण के बाद गेहूं बिक्री के लिए किसानों को एसडीएम से सत्यापन कराना पड़ेगा। इस बार क्रय केंद्रों में पिछले वर्ष की अपेक्षा रिकॉर्ड गेहूं की खरीद हुई।
नवीन कृषि मंडी परिसर स्थित विपणन विभाग से संबद्ध गेहूं क्रय केंद्र प्रथम में 311 पंजीकृत किसानों का लगभग 13 हजार क्विंटल गेहूं की खरीदा गया। जबकि मंडी परिसर में ही विपणन विभाग के दूसरे केंद्र में 14 हजार क्विंटल गेहूं की रिकॉर्ड खरीद हुई।
विज्ञापन
क्षेत्र के किसानों की सहूलियत के लिए शासन ने इस बार मंडी समिति में मंडी से संबद्ध एक अलग से केंद्र खोला था जिसमें 296 किसानों का नौ हजार सात सौ क्विंटल गेहूं की खरीदा गया।
विपणन विभाग के केंद्र प्रभारी सूर्यभान सिंह ने बताया कि किसानों की सहूलियत के लिए शासन की ओर से गेहूं खरीद की तिथि 22 जून तक बढ़ा दी गई है। पंजीकृत किसान एसडीएम के सत्यापन के बाद गेहूं की तौल के लिए आ सकेंगे। बताया कि इस बार विपणन विभाग से संबद्ध दो केंद्रों में 15 जून तक किसानों का 27 हजार क्विंटल गेहूं पहले ही खरीदा जा चुका है।