फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   crop

पहले धान तौलाया, अब पेमेंट के लिए भटक रहे अन्नदाता

Wed, 03 Mar 2021 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
crop
रायबरेली। धान की बिक्री करने वाले अन्नदाता अब भुगतान के लिए भटक रहे हैं। आश्वासन देकर उन्हें केंद्रों से लौटाया जा रहा है। इसी माह होली है। अगर अन्नदाताओं का समय से भुगतान नहीं हुआ तो किसानों की होली बेरंग हो सकती है। जिले में धान की खरीद का काम पूरा हो चुका है। इस बार 35 हजार 819 किसानों से एक लाख 63 हजार मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। विभाग का दावा है कि सभी किसानों का भुगतान कर दिया गया है, महज 500 किसानों का भुगतान बाकी है। यह भी वो किसान है जिनके खाते में कोई कमी है।
विज्ञापन

भुगतान न होने से परेशानी
गदागंज। दीनशाहगौरा ब्लॉक क्षेत्र के पूरे बरवन बांसी रिहायक निवासी चंद्रशेखर अग्निहोत्री, गोडा मजरे चरुहारबीक गांव के किसान सुजन बाजपेयी कहते हैं कि धान की तौल करा दी है। एक माह का समय बीत गया है, लेकिन अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। इससे परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। बीक चरुहार गांव निवासी रामविलास जायसवाल, पूरे सूबेदार मजरे धूता निवासी संदीप गुप्ता का कहना है कि खेती से ही परिवार का खर्च चलता है। धान तौलाया था कि जल्द भुगतान करा दिया जाएगा। होते करते काफी समय बीत गया, लेकिन अभी तक भुगतान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

धान तौल का कार्य पूरा हो चुका है। कुछ किसान ऐसे हैं जिनके खाते या फिर अन्य कमियों से उनका भुगतान नहीं हो पाया है। बाकी किसानों का भुगतान हो चुका है।
रामानंद जायसवाल, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed