फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Zilla Panchayat members contenders attacked, broken leg

जिला पंचायत सदस्य के दावेदार पर हमला, पैर तोड़ा

Mon, 28 Sep 2015 11:29 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 28 Sep 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
यह हमला उस समय बोला गया, जब वह प्रचार के दौरान भवानीपुर इलाके के शहादतगंज चौराहे पर किसी से वोट देने के लिए बात कर रहा था। बाइक सवार हमलावरों ने जमकर पीटा और गिरा दिया।
विज्ञापन


इसके बाद बाइक चढ़ा दी, जिससे उसका एक पैर टूट गया। प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

पिता और भुक्तभोगी का कहना है कि डीडीसी चुनाव में कुछ लोग समर्थन मांग रहे थे। इंकार करने के साथ खुद मैदान में आ जाने पर जानलेवा हमला कराया गया।

अहोरवा भवानी निवासी एवं सिंहपुर तृतीय से जिला पंचायत सदस्य के दावेदार अशोक कुमार सोनी के पिता सहदेव प्रसाद सोनी वर्तमान में गांव के प्रधान हैं।

बेटा जिला पंचायत सदस्य के लिए मैदान में उतरने के साथ लोगों से वोट के लिए जनसंपर्क भी कर रहा है। सोमवार सुबह करीब 9.30 बजे प्रचार के लिए निकला था। शहादतगंज चौराहे के पास खड़े होकर लोगों से बातचीत करने के दौरान बगल से दूसरे दावेदार का काफिला निकला।
विज्ञापन


काफिले के पीछे चल रही एक बाइक पर सवार दो युवकों ने अशोक को जोरदार टक्कर मार दी। जमीन पर गिरने पर उसकी पिटाई की और बाइक को पैरों पर चढ़ा दी। इससे उसका दाहिना पैर टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजनों ने इलाके के अस्पताल में उसका प्राथमिक इलाज कराया। हालत गंभीर होने पर लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। अशोक कुमार ने बताया कि उन पर जानलेवा हमला कराया गया है।


कुछ लोग उनसे डीडीसी चुनाव में समर्थन मांग रहे थे। कहा कि वह चुनाव न लड़े। उन्होंने समर्थन नहीं दिया और स्वयं मैदान में उतर गया। इससे वही लोग खुन्नस रखे हुए हैं। घायल का इलाज में होने के कारण परिवारीजन अभी तहरीर नहीं दे पाए हैं। एसओ दिनेश यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed