{"_id":"576052704f1c1bc61011bc31","slug":"youth-killed-the-bodies-thrown-into-prison-farm","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या, शव को जेल फार्म में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या, शव को जेल फार्म में फेंका
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Wed, 15 Jun 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में युवक की हत्या की जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात एक तांगा चालक की हत्या कर शव को जिला कारागार के फॉर्म में फेंक दिया। सुबह उसका शव सूखे पेड़ के पास मिलने से दहशत फैल गई। शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के मुताबिक सिर में चोट लगने से युवक की मौत की बात सामने आई है।
इससे आशंका है कि किसी औजार से वार करके उसे मौत के घाट उतारा गया। हालांकि वारदात को अंजाम क्यों दिया गया, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। वारदात की सूचना पर एएसपी, सीओ के साथ कोतवाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की पड़ताल की है।
शहर के मटिहा गांव निवासी सतीश यादव (30) पुत्र चंद्रेश्वर यादव तांगा चलाता था। जिला कारागार के पीछे फॉर्म में सुबह सतीश का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव जहां पड़ा था, वहां पर सूखा चिलवल का पेड़ था।
विज्ञापन
युवक के शव मिलने की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र यादव, सीओ सदर और कोतवाल कमलेश पांडेय मौके पर पहुंचे। साथ ही परिवारीजन और अकबरपुर कछवाह के प्रधानपति त्रिभुवन यादव भी पहुंचे।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों की मानें तो पीएम में सिर में चोट लगने से युवक की मौत की बात सामने आई है। आशंका है कि किसी ने किसी औजार से उसके सिर पर प्रहार किया, जिससे उसकी मौत हुई।
प्रधानपति का कहना है कि सतीश कानपुर का रहने वाला था। सात-आठ साल से वह परिवार समेत यहां मटिहा में रहता था। युवक की मौत से पिता चंद्रेश्वर यादव, मां कृष्णा देवी, पत्नी सन्नो समेत अन्य परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
वहीं कोतवाल के मुताबिक सतीश ने गमछे के सहारे पेड़ से फांसी लगाई। गमछा छूट जाने के कारण वह जमीन पर गिर पड़ा। हालांकि सच क्या है, यह पीएम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। सीओ सदर श्वेता श्रीवास्तव ने बताया कि युवक ने खुदकुशी की है या फिर उसकी हत्या की गई है।
इसकी जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट अभी मेरे पास नहीं आई है। रिपोर्ट देखने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल युवक की मौत से जल्द पर्दा उठ जाएगा।