{"_id":"591366244f1c1ba74a850839","slug":"youth-kidnapped-and-locked-in-train-toilets","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन से अभद्रता के विरोध पर युवक को अगवा कर पीटा, ट्रेन के टॉयलेट में किया बंद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन से अभद्रता के विरोध पर युवक को अगवा कर पीटा, ट्रेन के टॉयलेट में किया बंद
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Thu, 11 May 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
युवक काे अगवा कर पीटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवक का न सिर्फ अपहरण किया गया, बल्कि उसे मारपीट कर ट्रेन के प्रसाधन में बंद कर दिया गया। इसके बाद ऊंचाहार रेलवे स्टेशन पर उसे घयल अवस्था में ट्रेन से उतार दिया। सूचना पर यूपी 100 पुलिस ने पहुंचकर युवक को कब्जे में लिया।
यही नहीं मामले में कार्रवाई करने से बचने के लिए ऊंचाहार पुलिस ने घटनास्थल क्षेत्र भदोखर थाना बता दिया। भदोखर थाने में टेंट मालिक समेत पांच हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
भदोखर थाना क्षेत्र के डोकरिया गांव निवासी मोहित वर्मा (20) पुत्र शिवकरन वर्मा मंगलवार शाम मुशीगंज चूना लाने गया गया था। इसी दौरान पांच हमलावरों ने उसका अपहरण कर लिया। अपहरण करने के बाद मोहित को दरियापुर रेलवे स्टेशन ले जाया गया।
विज्ञापन
इसी बीच ऊंचाहार पैंसेजर ट्रेन आई तो उस पर उसे बैठा लिया गया। युवक शोरशराबा न कर सके, इसलिए हमलावरों ने उसे ट्रेन के अंदर प्रसाधन में बंद कर दिया। ऊंचाहार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो युवक को प्रसाधन से बाहर निकालकर लाए।
इसके बाद स्टेशन से कुछ दूरी पर ले जाकर युवक की बेरहमी से पिटाई की, जिससे वह घायल हो गया। सूचना पर यूपी 100 पुलिस पहुंच गई। उसे अस्पताल ले जाकर इलाज कराया गया। यूपी 100 के रेडियो सहायक वीके शुक्ला के मुताबिक परिवारीजन मौके पर पहुंचे।
इस पर परिवारीजनों के सुपुर्द युवक को कर दिया। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसकी बहन के साथ अभद्रता की गई थी, जिसका विरोध किया था। इसी वजह से उसे अगवा करके पीटा गया। यही नहीं ऊंचाहार पुलिस मामले में कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित परिवार को भदोखर थाने मेें एफआईआर लिखाने की बात कही।
भदोखर थानेदार आरके सिंह का कहना है कि आठ अप्रैल को युवक मोहित वर्मा के भाई राजेंद्र वर्मा का तिलक था। तिलक में आरोपी टेंट मालिक फूलचंद्र ही लाइट लगाए था। उसके साथ काम करने वाले संदीप लोध ने उसकी बहन के साथ अभद्रता की थी। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। युवक की तहरीर पर गांव के ही टेंट मालिक फूलचंद्र लोध, संदीप लोध व तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके हमलावरों की तलाश की जा रही है।