{"_id":"584da3334f1c1bc8402c3bec","slug":"young-woman-murder-rape-fears","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की हत्या, रेप की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती की हत्या, रेप की आशंका
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Mon, 12 Dec 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार थाना क्षेत्र में एक युवती की हत्या कर उसका शव एनटीपीसी के राख निस्तारण डेम में फेंक दिया गया। रविवार सुबह उसका शव अर्द्धनग्नावस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। युवती के साथ रेप की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शव काफी दिनों पुराना था।
इससे लाश सड़ चुकी थी। आसपास के लोगों से शव की पहचान कराई गई, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। आशंका यह भी जताई जा रही है कि युवती कहीं बाहर की है और उसे यहां लाकर मौत के घाट उतारा गया।
सुमेरबाग गाव के पास करीब 250 एकड़ में एनटीपीसी का राख निस्तारण डेम बना हुआ है। इसमें पाइप के द्वारा एनटीपीसी से राख और पानी लाया जाता है। बहुत लंबे वर्गाकार आकार में बने डेम में अक्सर सन्नाटा पसरा रहता है। रविवार सुबह पास के गांव के बच्चे घूमने गए।
विज्ञापन
बदबू पर उन लोगों ने एक झाड़ी में देखा तो वह एक शव पड़ा हुआ था। शव की जानकारी मिलते ही आसपास सनसनी फैल गई और सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर थानेदार परशुराम तिवारी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
शव एक मामूली झाड़ी के पास पानी में पड़ा हुआ था। युवती करीब 28 साल की बताई जाती है। शव के पास उसकी साड़ी पड़ी हुई थी। उसके शरीर पर केवल ब्लाउज व पेटीकोट था। लाश सड़ चुकी थी। लोगों ने रेप के बाद उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराई, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस की मानें तो सुमेरबाग गांव स्थित एनटीपीसी के राख निस्तारण डेम काफी लंबा है।
इसलिए यहां की सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात किए जाते हैं। सवाल ये उठता है कि युवती की बेरहमी के साथ हत्या कर दी गई और उसके शव को फेंक दिया गया। डेम में तैनात गार्डों की इसकी जानकारी नहीं हो सकी। आशंका जताई जा रही है कि कहीं सुरक्षा में तैनात किसी कर्मी का हाथ तो नहीं है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
सीओ, डलमऊ श्याम प्रकाश उपाध्याय युवती की हत्या और उसके साथ रेप किया गया है कि नहीं, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा। शव देखकर लगता है कि उसकी हत्या की गई है। एनटीपीसी के राख निस्तारण डेम की सुरक्षा के लिए कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई जाती है।
इसके बाद युवती का शव कैसे यहां आया, इस बारे में ड्यूटी पर तैनात रहने वाले कर्मियों से भी पूछताछ की जाएगी। पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जल्द इस मामले का खुलासा होगा।