फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Young man shot, serious

रंजिश में युवक को मारी गोली, लखनऊ रेफर

Fri, 23 Sep 2016 12:03 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 23 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Young man shot, serious
गोली लगने से घायल युवक से जिला अस्पताल में पूछताछ करते एसपी - फोटो : अमर उजाला
डीह थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताते हैं कि युवक की साली से तय शादी टूटने की रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया। एसपी विनय यादव और सीओ सलोन अवधेश पांडेय ने जिला अस्पताल पहुंच कर घायल का बयान दर्ज किया।
विज्ञापन


घायल ही हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। बहनोई की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक जगतपुर थाना क्षेत्र महादेवन मजरे भीख का रहने वाला पवन यादव (30) दोपहर को बाइक से डीह से सूची की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान कोलगांव के पास उसे गोली मार दी गई। हमलावर ने गोली युवक के गले में पीछे से मारी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष पवन त्रिवेदी ने बताया कि कोड़र मजरे बघौला निवासी घायल के बहनोई विजयभान ने प्रतापगढ़ जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के चित्ता का पुरवा निवासी जसबिंद यादव समेत दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

विजयभान का आरोप है कि जसबिंद की शादी पवन की साली से तय थी। किन्हीं कारणों से शादी टूट गई। जसबिंद शादी टूटने के लिए पवन को जिम्मेदार मानता था। इसी रंजिश में जसबिंद ने हत्या करने के इरादे से पवन को गोली मार दी। इसमें उसका एक अन्य साथी भी शामिल है।

थानेदार ने कहा कि केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि सलोन कोतवाली क्षेत्र में करीब सात माह पहले एक लूट हुई थी। इस घटना की छानबीन के बाद पुलिस ने घायल पवन यादव को गिरफ्तार किया था।

उसके खिलाफ लूट की एफआईआर दर्ज करके उसे जेल भेजा गया था। करीब सात-आठ महीने पवन जेल की हवा खा चुका है। एसपी विनय यादव ने कहा कि युवक को गोली मारने की कई वजह सामने आ रही है।


एक तो ये कि दोनों दोस्त थे, आपस में किसी बात को लेकर हुए विवाद में घटना हुई। वहीं दूसरी वजह शादी टूटने की रंजिश बताई जा रही है। मामले की छानबीन की जा रही है, जल्द आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। आरोपी आपराधिक इतिहास तो नही हैं, इसकी भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed