फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Young man shot in dispute of Weir cut

मेड़ काटने के विवाद में युवक को गोली मारी

Wed, 17 Aug 2016 12:52 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 17 Aug 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Young man shot in dispute of Weir cut
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
भदोखर थाना क्षेत्र में सोमवार को पेड़ काटने के विवाद को लेकर एक युवक को गोली मार दी गई। गोली उसके दाहिनी हाथ में लगी। परिवारीजनों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


रघुनाथपुर कटैली गांव निवासी राकेश कुमार (28) पुत्र सरदार सोमवार सुबह अपने खेत की ओर गया था। गांव के ही बृजेश कुमार खेत की मेड़ काटकर उसके खेत का पानी अपने खेत में उतार रहे थे। राकेश ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन


इसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। इतने में ही बृजेश यादव ने उसे तमंचे से गोली मार दी। गोली उसके दाहिनी हाथ में लगी। इससे वह खून से लतपथ होकर गिर पड़ा। वारदात के बाद आरोपी भाग निकला। परिवारीजनों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ एसएन शुक्ला ने बताया कि घायल के बड़े भाई मुन्ना की तहरीर पर गांव के ही बृजेश यादव व वीरेंद्र यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed