फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Xen navvy murder questioned

बेलदार हत्याकांड में एक्सईएन से पूछताछ

Sat, 28 May 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली Updated Sat, 28 May 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Xen navvy murder questioned
gun
बेलदार रामसरन तिवारी की हत्या की शुरू की गई पड़ताल में तेजी तो दिख रही है, लेकिन हत्याआरोपियों का नाम और पता लगा पाना खाकी के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। शनिवार को इलाहाबाद से आए एक्सईएन से पुलिस ने घंटों तक पूछताछ की।
विज्ञापन


पूछताछ में अहम सबूत मिले, लेकिन पुलिस उसका खुलासा नहीं कर रही है। यही नहीं एक्सईएन ने एक ठेकेदार का नाम जिक्र किया है, जिसके वारदात में शामिल होने का संदेह जताया जा रहा है। पुलिस की पूछताछ में एक्सईएन सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखे। उनका दो टूक जवाब था कि वारदात के बाद उनके बच्चे घबराए हुए हैं और मुझे सिक्योरिटी चाहिए। 
विज्ञापन


भदोखर थाना क्षेत्र के कोरचंदामऊ निवासी एवं सिंचाई विभाग के बेलदार रामसरन तिवारी (45) की बुधवार की रात उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह शारदा सहायक खंड 45 के एक्सईएन नियाज अहमद के आवास पर ड्यूटी कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में एक्सईएन की तहरीर पर तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वारदात के बाद से पुलिस एक्सईएन से संपर्क साध रही थी, लेकिन वह इलाहाबाद से यहां दहशत के चलते नहीं आ रहे थे। यहां न आने पर पुलिस टीम इलाहाबाद भेजने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन शनिवार को दोपहर बाद एक्सईएन सदर कोतवाली पहुंच गए।

पुलिस ने तीन घंटे से अधिक समय तक एक्सईएन से वारदात की बाबत पूछताछ की। पुलिस सूत्रों की मानें तो एक्सईएन से पूछताछ की गई कि ड्यूटी के दौरान किसी ठेकेदार से टेंडर को लेकर विवाद हुआ था क्या। यदि विवाद हुआ था कि वह ठेकेदार कौन है। 

ठेकेदार के साथ अन्य कौन लोग शामिल हैं, जो उनसे किसी बात को लेकर रंजिश रखते रहे हों। सूत्र बताते हैं कि एक ठेकेदार का नाम भी एक्सईएन ने बताया है, जिसका हाथ वारदात में शामिल है। हालांकि पुलिस इसको लेकर चुप्पी साध ली है। 


पूछताछ के दौरान एक्सईएन वारदात से घबराए नजर आए। उन्होंने बताया कि उनका परिवार वारदात से घबराया हुआ है और उन्हें सुरक्षा दी जाए। कोतवाल कमलेश पांडेय का कहना है कि एक्सईएन से वारदात की बाबत पूछताछ की गई है। कुछ अहम जानकारियां मिली हैं, जिसके जरिए हत्याआरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द पूरे प्रकरण का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed