फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Woman suicide by hanging

बीमारी से तंग युवती ने लगाई फांसी

Sun, 20 Sep 2015 11:20 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 20 Sep 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के मलियापुर मजरे डलमऊ गांव में एक युवती ने रविवार को घर के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। परिवारीजनों का कहना है कि बीमारी से तंग आकर युवती ने आत्महत्या की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव की रहने मिथिलेश (19) रविवार को घर के अंदर वाले कमरे में थी। जबकि अन्य परिवारीजन बाहर के कमरे में बैठे थे। इसी दौरान युवती ने कमरे में पंखे के हुक से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जानकारी मिलने पर आनन-फानन घर वाले उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की मां रामरती का कहना है कि मिथिलेश पिछले कई महीने से बीमार चल रही थी। उसके सिर में अचानक असहनीय दर्द उठता था। इससे वह काफी परेशान हो गई थी।
विज्ञापन

इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सीएचसी पहुंच परिवारीजनों से पूछताछ की। कोतवाल ओपी यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर घटना की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed