फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Woman killed in mysterious circumstances

संदिग्ध हालात में महिला की मौत

Sat, 20 Feb 2016 12:12 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 Feb 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Woman killed in mysterious circumstances
जिला अस्पताल में डॉक्टर के महिला को मृत घोषित करते ही पति व अन्य लोग शव लेकर फरार हो गए। बुधवार की सुबह सीओ सिटी ने मौके पर पहुंच इलाकाई लोगों और जिला अस्पताल के डॉक्टर से पूछताछ की। मृतका के बहनोई ने हत्या कर शव छिपाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। कुछ लोग गोली लगने तो कुछ पिटाई की वजह से मौत होना बता रहे हैं। देर रात मृतक महिला की मां ने हत्या का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


गुरुनानक नगर के रहने वाले रंजीत सिंह की कपड़े की दुकान है। बताते हैं कि गुरुवार की रात व्यापारी और उसकी पत्नी दविंदर कौर उर्फ निक्की में किसी बात को लेकर जमकर कहासुनी हुई। इसी दौरान अचानक निक्की की मौत हो गई। व्यापारी व परिवार के अन्य लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां इमरजेंसी कक्ष में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवारीजन महिला का शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसियों ने घटना की सूचना महिला के मायके वालों की दी। गुरुवार को कोतवाली पहुंचे लखनऊ के एलडीए कॉलोनी निवासी निक्की के बहनोई अमरजीत सिंह और चारबाग के रहने वाले बहनोई मनमोहन सिंह ने हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया। दोनों का कहना है कि आए दिन ससुराल में निक्की के साथ मारपीट की जाती थी। उन्होंने बताया कि 13 साल का बच्चा है, जो नहीं मिल रहा है।

उनका आरोप है कि निक्की को मार कर वारदात को छिपाने के इरादे से शव गायब किया गया है। देर रात मृतका निक्की की मां सुरजीत कौर ने अपने दामाद और व्यापारी रंजीत सिंह तनेजा के खिलाफ बेटी की हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है।

अंबेडकर नगर जिले के टांडा की रहने वाली सुरजीत कौर का आरोप है कि रंजीत आए दिन उसकी बेटी के साथ मारपीट करता था। कई बार बेटी ने इस बारे में उसे बताया था। समझाने के बावजूद दामाद नहीं माना। आखिर में उसकी हत्या कर शव कहीं छिपा दिया।

शराब के नशे में थे महिला को लाने वाले
जिला अस्पताल की इमरजेंसी के स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि महिला को रात करीब 12 बजे पांच-छह लोग लेकर आए थे। इनमें से कुछ बाइक और कुछ चार पहिया वाहन से थे। इन लोगों ने शराब पी रखी थी। महिला की मौत के बाद जब लिखा पढ़ी करनी चाही तो साथ आए लोग कर्मचारियों से अभद्रता की। गालीगलौज भी की। इसके बाद जबरिया शव लेकर चले गए।

पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद अचानक महिला की मौत हो गई। पति उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। डॉक्टर ने मौत के बारे में बताया तो पति अपनी पत्नी के शव को लेकर वहां से चला गया। महिला के शव और उसके पति की तलाश की जा रही है। गोली और पिटाई की बात कही जा रही है। शव मिलने के बाद सच्चाई सामने आएगी। -सुशील कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर


पकड़ा गया आरोपी, शव की तलाश जारी
मृतका निक्की का शव लेकर भागे उसके पति रंजीत सिंह को पकड़ लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। घटना की वजह सामने नहीं आई है। आरोपी की निशानदेही पर टीमों को शव बरामद करने के लिए लगाया गया है। जल्द ही शव भी बरामद कर लिया जाएगा।
-हरिनारायण सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed