फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Woman killed, body thrown in canal

महिला की हत्या, शव नहर मेें फेंका

Thu, 01 Jun 2017 12:36 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 01 Jun 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
Woman killed, body thrown in canal
KILLING - फोटो : demo
भदोखर थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या कर शव शारदा नहर में फेंक दिया गया। बुधवार सुबह शव मिलने से क्षेत्रीय लोगों में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


पुलिस शव की पहचान के लिए पड़ोसी जनपदों से संपर्क साध रही है। आशंका जताई जा रही है कि वारदात को छिपाने के लिए महिला की हत्या कहीं और कर शव को यहां पर फेंका गया है। पुलिस की मानें तो महिला के शरीर पर राजस्थानी पहनावा है। 
विज्ञापन


भदोखर गांव से होकर निकली शारदा सहायक नहर में बुधवार सुबह 40 वर्षीय महिला का शव पाया गया। इसकी जानकारी होने पर लोगों का मजमा लग गया। चंद कदम की दूरी पर स्थित भदोखर थाने से पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला के शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराई, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस के मुताबिक महिला के शरीर पर राजस्थानी पहनावा कुर्ती व घाघरा है। नाक में बड़ी सी कील है।

पुलिस का मानना है कि तीन दिन पहले उसकी हत्या की गई। वारदात को छिपाने के लिए उसकी हत्या कहीं और कर शव नहर में फेंक दिया गया। इसके बाद शव बहकर यहां पर चला आया। थानेदार आरके सिंह का कहना है कि महिला के शव की पहचान कराने के लिए पड़ोसी जनपद लखनऊ, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अमेठी की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।

पुलिस का मानना है कि शिनाख्त और पोस्ट मार्टम रिपोर्ट से वास्तविकता सामने आएगी। भदोखर थाना क्षेत्र में शवों के मिलने का सिलसिला नहीं थम रहा है। इसी माह एक युवक की हत्या कर शव शारदा नहर में फेंक दिया गया था। भदोखर गांव के पास ही युवक का शव मिला था।


उसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है। भदोखर थाना क्षेत्र के बिनोहरा गांव में एक युवती का शव मिला था। हालांकि उसकी पहचान हो गई। अब एक और महिला का शव शारदा नहर में मिला। इससे जाहिर है कि शारदा नहर मर्डर करने के बाद लाश फेंकने का मुफीद स्थान बनता जा रहा है। थानेदार का दावा है कि जल्द शवों की पहचान करके वारदातों का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed