फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Uncontrollable bolero upturned, driver killed

बेकाबू बोलेरो पलटी, चालक की मौत

Fri, 20 May 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली Updated Fri, 20 May 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable bolero upturned, driver killed
पलटी बोलेरो - फोटो : अमर उजाला
गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात अनियंत्रित होकर एक बोलेरो पलट गई, जिससे चालक की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब चालक बारातियों को बछरावां छोड़ कर वापस लालगंज जा रहा था।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली क्षेत्र के घोसियाना निवासी मो. दिलशाद (27) बोलेरो चलाता था। बताते हैं कि गुरुवार को बोलेरो से बारात लेकर वह बछरावां गया था। देर रात बारात छोड़ने के बाद वापस लालगंज जा रहा था। उसके पीछे एक जीप और चल रही थी।
विज्ञापन


बांदा-बहराइच मार्ग पर गोझरी चौराहे के पास सामने से अचानक ईंट भट्ठे की ट्रैक्टर-ट्रॉली आ गई। दिलशाद ने ब्रेक लगाया, लेकिन तब तक पीछे से आ रही दूसरी बोलेरो ने उसे जोरादार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे दिलशाद की बोलेरो बेकाबू होकर सड़क के किनारे पलट गई। हादसे में बोलेरो जहां क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रैक्टर और दूसरी बोलेरो का चालक अपने-अपने वाहन लेकर फरार हो गए।


सूचना मिलने पर एसओ पन्नेलाल यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों की मदद से चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थानेदार ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed