फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two postal workers, including three houses in the made goods 5 million

दो डाक कर्मियों समेत तीन घरों से 5 लाख का माल उड़ाया

Thu, 28 Jul 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Thu, 28 Jul 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Two postal workers, including three houses in the made goods 5 million
चोरी - फोटो : अमर उजाला
सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को चोरों ने दो डाक कर्मियों समेत तीन लोगों के घरों से नकदी, जेवरात समेत पांच लाख से अधिक का माल पार कर दिया। बुधवार देर शाम जब परिवारीजन घरों को पहुंचे तो चोरी की घटना की जानकारी होने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


रात में पीड़ित पक्ष कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी तो पुलिस मौैके पर पहुंचकर घटना की जांच की। एक ही मोहल्ले में तीन घरों में चोरी की घटनाओं से हड़कंप मच गया। पुलिस चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन


शहर के पीएनटी कॉलोनी निवासी विजय सिंह और संदीप शुक्ला डाक विभाग में नौकरी करते हैं। दिन किसी काम से परिवार समेत सभी बाहर गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने दोनों डाक कर्मियों के घरों का ताला तोड़कर नकदी, जेवरात समेत अन्य सामान पार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी मोहल्ले में एक व्यक्ति के घर से भी चोरों ने चोरी की। देर शाम जब परिवारीजन घर पहुंचे तो ताला टूटा देख दंग रह गए। घर के अंदर पहुंचे तो सामान इधर-उधर बिखरा था। पीड़ित परिवारों का नकदी, जेवरात समेत पांच लाख से अधिक की चोरी हुई है।


रात में घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। कार्यवाहक कोतवाल संजय सिंह का कहना है कि विजय सिंह, संदीप शुक्ला समेत तीन घरों में चोरी हुई है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed