{"_id":"58655b884f1c1b741aeedcd8","slug":"traders-drove-the-robbery-attempt-the-opposition-blamed","type":"story","status":"publish","title_hn":"गल्ला व्यापारी से लूट का प्रयास, विरोध में सिर फोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गल्ला व्यापारी से लूट का प्रयास, विरोध में सिर फोड़ा
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Fri, 30 Dec 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
फर्श पर पड़ा खून
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नसीराबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक गल्ला व्यापारी से लूट का प्रयास किया गया। विरोध करने पर पांच बदमाशों ने डंडे से वार करके उसका सिर फोड़ दिया। आसपास के लोग पहुंचे तो बदमाश भाग गए। घायल व्यापारी की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
बभनपुर गांव निवासी फूलचंद्र गल्ला व्यापारी है। वह गुरुवार को मेंहदीगंज बाजार गया था और रात में साइकिल से घर लौट रहा था। पूरे राजा गांव के पास दो बाइकों पर सवार पांच बदमाशों ने उस पर धावा बोल दिया। फूलचंद्र ने विरोध किया तो बदमाशों ने डंडे से वार करके उसका सिर फोड़ दिया।
यह देख आगे चल रहे दूसरे व्यापारी नेग्रामीणों को घटना की जानकारी दे दी। ग्रामीण पहुंचे तो बदमाश वहां से फरार हो गए। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल फूलचंद्र को सीएचसी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
गल्ला व्यापारी के साथ लूट की घटना के प्रयास से इलाकाई लोगों में दहशत है। साथ ही उनका कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता के चलते आए दिन क्षेत्र में वारदातें हो रही हैं। थानेदार लक्ष्मीकांत मिश्रा का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द बदमाशों को पकड़ा जाएगा।