{"_id":"56f57ad14f1c1b7b01f14d73","slug":"three-killed-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में तीन लोगों की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में तीन लोगों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
Updated Fri, 25 Mar 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। बेकाबू वाहनों ने शुक्रवार को जिले में तीन लोगों की जान ले ली। सलोन क्षेत्र में सरिया लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली खड्ड में गिरने से चालक की मौत हो गई तो फुरसतगंज क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से श्रमिक की जान चली गई।
गुरुबख्शगंज क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से एक वैद्य की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस कार्रवाई कर रही है।
प्रतापगढ़ जिले के पूरे चित्ता मजरे अगई निवासी संतलाल (22) पुत्र रामसजीवन पटेल अपने घर का निर्माण करा रहा था। वह अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली से सरिया लेने सलोन आया था। सरिया लादकर वापस जाते समय रायबरेली-प्रतापगढ़ मार्ग पर पूरे बबुवाइन मजरे कालू जलालपुर गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे 15 फिट गहरे खड्ड में चली गई।
इस हादसे में ट्रैक्टर की चपेट में आकर संतलाल की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर सलोन पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी होने पर मृतक की पत्नी मंजू, छोटा भाई ब्रजेंद्र और पुत्तीलाल मौके पर पहुंचे। सभी रो-रोकर बेहाल थे। मृतक की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। उसके डेढ़ वर्ष की पुत्री है।
विज्ञापन
फुरसतगंज क्षेत्र के तरौना गांव निवासी फूलचंद्र (30) मजदूरी करता था। सुबह साइकिल से जाते समय रायबरेली-सुल्तानपुर राजमार्ग पर ब्रह्मनी गांव के पास रायबरेली से जायस की तरफ जा रहे अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। फूलचंद्र ने मौके पर दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।
थानेदार एपी तिवारी का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। गुरुबख्शगंज क्षेत्र में कोडर गांव निवासी हीरालाल (60) घर पर वैद्य का काम करते थे। जड़ी बूटी के जरिए लोगों इलाज करने वाले हीरालाल सुबह साइकिल से जंगल जा रहे थे।
सतांव-बछरावां मार्ग पर पीछे से पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। एसओ पन्नेलाल ने बताया कि हादसे के संबंध में तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।