{"_id":"f05ce30334a0f2e3db9ccc7449cea41b","slug":"the-young-man-fell-from-the-train-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से गिरा युवक, मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से गिरा युवक, मौत
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मोहनलालगंज में रेलवे स्टेशन से महज दो सौ मीटर दूर युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा। इस दौरान कई ट्रेनें शव के ऊपर से गुजर गईं।
जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। बडे़ भाई ने सामान व रुपया छीनने के बाद भाई को ट्रेन से फेंके जाने की आशंका जताई है।
लुधियाना से लौट रहे नीवां महराजगंज रायबरेली निवासी सरवन कुमार (25) की शुक्रवार रात एक बजे मोहनलालगंज स्टेशन के पास ट्रेन से गिरने से मौत हो गई।
मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। युवक के भाई लवकुश ने बताया कि भाई लुधियाना की एक फैक्ट्री में काम करता था। पर्स में पैसा न होने पर भाई ने ट्रेन से फेंके जाने की आशंका जताई है।