फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The young man died in mysterious circumstances, was found dead in the bush

युवक की संदिग्ध हालात में मौत, झाड़ी में मिला शव

Wed, 24 Aug 2016 12:25 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 24 Aug 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
The young man died in mysterious circumstances, was found dead in the bush
रायबरेली में मंगलवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के राजघाट के पास संदिग्ध हालात में युवक का शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
सदर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को राजघाट बंधा के पास झाड़ी में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। इलाकाई लोग हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस की मानें तो शरीर पर बाहरी कोई चोट नहीं हैं।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट की मौत के बाद युवक की मौत की तस्वीर साफ होगी। मृतक नशेड़ी था। परिवारीजनों की ओर से भी अभी तक इस मामले की कोई तहरीर कोतवाली में नहीं दी गई है। युवक की मौत से परिवारीजनों में रोना-पिटना मच गया।
विज्ञापन


शहर के सुरजूपुर मोहल्ला निवासी काशी प्रसाद गुप्ता भोजन बनाने का कार्य करता है। उसका बेटा आशीष गुप्ता (25) घर पर रहता था। सुबह राजघाट बंधा के पास उसका शव पाया गया। घटना की जानकारी पर आसपास के लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर सदर कोतवाल कमलेश पांडेय, किला बाजार चौकी इंचार्ज सुरखाब खां फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। युवक राजघाट बंधा तक कैसे पहुंचा, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका। उसके शरीर पर बाहरी कोई चोट भी नहीं था।


ऐसे में उसकी मौत कारण स्पष्ट नहीं हो सका। क्षेत्रीय लोग हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। पिता का कहना है कि बेटे की मौत कैसे हुई, उसे कुछ नहीं पता। सदर कोतवाल का कहना है कि मृतक नशेड़ी किस्म का था। इधर-उधर घूमता था। उसके शरीर पर बाहरी चोट के निशान भी नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed