{"_id":"58616cc04f1c1b7675eeb5db","slug":"the-swindle-victims-teacher-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी के शिकार शिक्षक ने जहरीला पदार्थ खा दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठगी के शिकार शिक्षक ने जहरीला पदार्थ खा दी जान
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Tue, 27 Dec 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
death
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खीरों थाना क्षेत्र में ठगी के शिकार एक शिक्षक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर रूप में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों ने बताया कि मृतक से एक व्यक्ति ने बीएड कराने के नाम पर 80 हजार रुपये ले लिए थे, लेकिन उसका बीएड सूची में नहीं आया। पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। इससे वह काफी दिनों से परेशान चल रहा था।
खीरों थाना क्षेत्र के औसेरी खेड़ा मजरे सगुनी गांव निावसी राहुल यादव (28) पुत्र श्रीकेशन जनता इंटर कॉलेज पाहो में संविदा पर शिक्षक था। रविवार रात राहुल ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवारीजनों को जानकारी होने पर उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सोमवार रात में इलाज के दौरान शिक्षक की मौत हो गई।
मृतक की मां राम प्रकासिनी, पिता श्रीकेशन, बड़े भाई गोविंद, छोटे भाई दीपक और बहन गीता देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है। मृतक के भाई गोविंद ने बताया की राहुल से दो वर्ष पूर्व जवाहर विहार कॉलोनी मलिकमऊ रायबरेली निवासी सर्वेश कुमार ने बीएड कराने के नाम पर 80 हजार रुपये लिए थे। बीएड में राहुल का नाम नहीं आने पर उसने सर्वेश से अपना रुपया वापस मांगा, लेकिन सर्वेश वापस नहीं कर रहा था।
विज्ञापन
20 दिसंबर को उसने खीरों थाने में सर्वेश के खिलाफ धोखाधड़ी की तहरीर दी थी, पुलिस ने सर्वेश को बुलाकर सुलह समझौता करा दिया। एसओ अनिल यादव ने बताया कि धोखाधड़ी की तहरीर मिली थी, जिस पर दोनों ने सुलह समझौता कर लिया। मौत की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।