फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The material made from two houses half a million

दो घरों से पांच लाख का माल उड़ाया

Wed, 04 Nov 2015 11:27 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 04 Nov 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
छोटी बाजार निवासी विजय कुमार जायसवाल की मोहल्ले में ही किराना की दुकान है। रात में चोर ताला तोड़कर घर में घुस गए और नकदी, जेवरात लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


सुबह विजय और उसके अन्य परिवारीजनों की नींद खुली तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। घर पर रखा सामान इधर-उधर बिखरा है।

पीड़ित के मुताबिक चोरों ने तीन हजार रुपये की नकदी के अलावा चार जोड़ी सोने की बाली, सोने की चार अंगूठी, सोने की दो झुमकी, एक जोड़ी झाला, कमरपेटी, पायल समेत तीन लाख का माल पार कर दिया।

पीड़ित का कहना है कि पुलिस की रात्रिगश्त में ढिलाई बरतने से चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। कोतवाल लक्षमीकांत मिश्र का कहना है कि जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


उधर, मिल एरिया थाना क्षेत्र के देवानंदपुर निवासी प्रेमचंद्र सोनकर के घर छत के रास्ते से चोरों ने घर में प्रवेश किया। नकदी, जेवरात चोरी करके फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। पीड़ित के मुताबिक चोर ने पांच हजार रुपये की नकदी के अलावा सोने-चांदी के जेवरात समेत दो लाख रुपये की चोरी की है।

एसओ विपिन सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द चोरों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed