फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Tampering with girl, attempt to kidnap

लड़की के साथ छेड़छाड़, अगवा करने का प्रयास

Thu, 30 Mar 2017 12:02 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 30 Mar 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Tampering with girl, attempt to kidnap
demo pic - फोटो : अमर उजाला
शिवगढ़ थाना क्षेत्र में एक लड़की के साथ न सिर्फ छेड़छाड़ की गई, बल्कि जबरन उसे अगवा कर ले जाने का प्रयास किया। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी युवक को जमकर धुना और फिर उसे रस्सी के सहारे पेड़ से बांध दिया। यूपी डायल 100 पुलिस ने युवक को छुड़वाया और थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


शिवगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात एक युवती के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ की। साथ ही उसे जबरन अगवा कर ले जा रहा था। इसी बीच युवती ने शोरगुल मचा दिया तो ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया और उसकीधुनाई कर रस्सी से पेड़ में बांध दिया।
विज्ञापन


सूचना पर यूपी डायल 100 पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और युवक को ले जाकर पुलिस के सुपुर्द किया। यूपी डायल के जिला प्रभारी शैलेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि पकड़ा गया आरोपी कुंजनलाल पासी बसरहिया थाना गोसाईगंज, लखनऊ का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे प्रकरण से शिवगढ़ थानेदार को अवगत करा दिया गया है। वहीं शिवगढ़ थानेदार अरविंद सरोज से जब इस बाबत उनसे पूछताछ की गई तो उनका कहना कि ऐसी कोई घटना उनके क्षेत्र में नहीं हुई है।

इससे जाहिर है कि थानेदार घटनाओं को गंभीरता से न लेकर उसे छिपाने का कार्य कर रहे हैं। इससे पहले एक महिला को उसके पति ने जलाकर मार डालने का प्रयास किया था। उस घटना की जानकारी से भी थानेदार ने अनभिज्ञता जताई थी। 


सीओ महराजगंज गोपीनाथ सोनी का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी। लड़कियों के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि एसओ शिवगढ़ ने मामले को दबाया तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed