फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Tampering troubled teenager commits suicide

छेड़छाड़ से परेशान किशोरी ने की खुदकुशी

Thu, 28 Jan 2016 12:23 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Jan 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बहादुरगंज गांव में एक किशोरी ने छेड़खानी से तंग आकर बुधवार को खुदकुशी कर ली। छह साल पहले भी लड़की के साथ इन्हीं आरोपियों ने छेड़खानी की थी।
विज्ञापन

उस समय वह कक्षा पांच में पढ़ रही थी। घरवालों ने उसकी पढ़ाई छोड़वा दी। लोकलाज के भय से पुलिस में शिकायत नहीं की। सूचना पर पुलिस ने पड़ताल के बाद दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र की घटना ने हर किसी को शर्मसार कर दिया है। बहादुरगंज निवासी रज्जन फकीर ने बताया कि 26 जनवरी को उसकी 17 वर्षीय पुत्री सोफिया बानो अपनी फूफी आदि के साथ खेत में चना तोड़ने गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी अंबरपुर गांव निवासी उदय अपने दोस्त सुनील के साथ बाइक से आया। उदय ने उसकी पुत्री के साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर जानमाल की धमकी भी दी।

पिता ने बताया कि बुधवार को पूर्वाह्न 11.30 बजे पुत्री ने घर पर कमरे को भीतर से बंद कर लिया और रस्सी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली।

काफी देर तक उसके बाहर नहीं आने पर जब दरवाजा खोला तो देखा पुत्री का शव फंदे से झूलता मिला। पिता ने बताया दोनों युवकों ने छह साल पहले भी पुत्री के साथ छेड़छाड़ की थी।

तब उसकी पढ़ाई छोड़वा दी थी। इस दौरान कई बार उन्होंने हरकत की। लेकिन लोकलाज के भय से पुलिस में शिकायत नहीं की। पिता ने दोनों आरोपियों के विरुद्घ पुलिस को तहरीर दी है।


प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।

एसपी श्रीकांत सिंह का कहना है कि दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इस तरह की घटनाएं न हो, इसके लिए थानेदारों को सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed