फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Suspend inspector and three constables on indecency

फरियादियों से अभद्रता पर थानेदार व तीन सिपाही सस्पेंड

Mon, 10 Aug 2015 11:55 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 10 Aug 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
बार-बार हिदायत के बाद भी पुलिस कर्मी सुधरने को तैयार नहीं हैं। लापरवाही बरतने पर एसपी ने शिवगढ़ थानेदार और तीन सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है। इन पर पीड़ित पक्ष की एफआईआर न लिखने और अभद्रता करने का आरोप है।
विज्ञापन


 एसपी मोहित गुप्ता ने साफ कहा है कि आम जनता के साथ किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस आम जनता के साथ अच्छा बर्ताव करें। तहरीर देने पर रिपोर्ट हर हाल में लिखें।
विज्ञापन


बछरावां थाना क्षेत्र के रामविलास की बहन रामजानकी की शादी शिवगढ़ में हुई थी। एक सप्ताह पहले रामविलास ने थाने में तहरीर दी कि उसकी बहन लापता है।

 उसने थानेदार बीके सिंह, सिपाही यशवंत पटेल को घटना की जानकारी दी। बावजूद रिपोर्ट नहीं लिखी गई। यही नहीं थानेदार, सिपाही ने पीड़ित पक्ष के साथ अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने एसपी को अवगत कराया। इस पर एसपी ने थानेदार, सिपाही को सस्पेंड कर दिया। शिवगढ़ के गांव में एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी और मारपीट की गई।


महिला का पति जब शिकायत करने थाने पहुंचा तो सिपाही शेषधर शुक्ला और देवेंद्र सिंह ने न सिर्फ उसके साथ अभद्रता की, बल्कि थाने से लौटा दिया।

जांच में दोनों की लापरवाही पाए जाने पर सिपाही शेषधर और देवेंद्र को भी सस्पेंड कर दिया। एसपी ने बताया कि लापरवाही बरतने पर चार पुलिस कर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। एसपी ने बताया कि जल्द ही नए थानेदार की तैनाती की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed